तेलुगू मूवीज लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. देवरा पार्ट 1, गुंटूर कारम, लकी भास्कर और सालार जैसी मूवीज इसका बड़ा उदाहरण है. ऐसी फिल्म्स को दर्शकों ने साल 2024 में जम कर पसंद किया. जिसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अब आने वाली तेलुगू मूवीज को लेकर खासा एक्साइटेड है. इस साल नेटफ्लिक्स की कोशिश है कि इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा तेलुगू मूवीज नजर आएं. कुछ तेलुगू मूवीज के नाम का नेटफ्लिक्स ने ऐलान भी कर दिया है. जो इस पूरे साल नेटफ्लिक्स के दर्शकों को एंटरटेन करेंगी. खास बात ये होगी की मूवीज सिर्फ तेलुगू में नहीं बल्कि दूसरी भाषाओं में भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होंगी.
इन सितारों का दिखेगा जादू
नेटफ्लिक्स पर इस बार तमाम साउथ इंडियन सितारों का जादू नजर आएगा. दर्शकों को पवन कल्याण की दमदार एक्टिंग नजर आएगी तो नंदमुरी बालकृष्णनन की अलहदा स्टाइल का भी मजा लेने का मौका मिलेगा. नानी अपनी नेचुरल एक्टिंग के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. विजय देवरकोंडा का करिश्मा भी खूब जमेगा. नागा चैतन्या का चार्म भी इस बार ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीतेगा. रवि तेजा हर बार से ज्यादा एंटरटेन करते नजर आएंगे. इनके अलावा एक्ट्रेस की बात करें तो अपने एलिगेंस के साथ साईं पल्लवी दिखेंगी. प्रियंका मोहनन, मीनाक्षी चौधरी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चार चांद लगाएंगी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
यादगार रहा 2024 का सफर
नए साल में रिलीज होने वाली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट, कॉन्टैक्ट मोनिका शेरगिल ने कहा कि साल 2024 नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए काफी यादगार रहा. इस साल तेलुगू मूवीज ने दर्शकों के दिलों पर राज किया. देवरा, गुंटूर कारम, हाए नन्ना, लकी भास्कर, सालार और सरीपोद्धा शनिवारम जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज अलग अलग देशों में भी पसंद की गई. उन्होंने कहा कि पिछले साल की कामयाबी को देखते हुए इस साल भी नेटफ्लिक्स पर बहुत सी तेलुगू मूवीज नजर आएंगी. जिसमें ओटी, हिट 3- द थर्ड केस, वीडी 12 जैसी पावर पैक फिल्में शामिल होंगी.
इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों की डिटेल
इस साल नेटफ्लिक्स पर आप इन तेलुगू फिल्मों का मजा ले सकेंगे.
ओजी
स्टार कास्ट- पवन कल्याण, इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन
भाषा- तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
अनगनगा ओका राजू
स्टार कास्ट- नवीन पॉलीशेट्टी, मीनाक्षी चौधरी
भाषा- तमिल, मलयालम, कन्नड़
कोर्टः स्टेट वर्सेस अ नोबडी (Court: State vs A Nobody)
स्टार कास्ट- प्रियदर्शी, शिवाजी
भाषा- तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
जैक
स्टार कास्ट- सिद्दू जोन्नालगड्डा
भाषा- तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
मैड स्क्वायर (Mad Square)
स्टारकास्ट- संगीत शोबन, नर्ने नितिन, राम नितिन
भाषा- तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
मास जठरा
स्टार कास्ट- रवि तेजा
भाषा- तमिल, मलयालम, कन्नड़
थंडेल
स्टार कास्ट- नागा चैतन्य और साई पल्लवी
भाषा- तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
वीडी12
स्टार कास्ट- विजय देवरकोंडा
भाषा- तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
हिट 3 – द थर्ड केस
स्टार कास्ट- नानी
भाषा- तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं