विज्ञापन

Border 2 से मालामाल हुए सनी देओल, करोड़ों की फीस के बाद अब प्रोड्यूसर ने गिफ्ट की लग्जरी कार, देखें वीडियो

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस का परचम लहरा रही है. इस बीच सनी देओल ने एक वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया है.

Border 2 से मालामाल हुए सनी देओल, करोड़ों की फीस के बाद अब प्रोड्यूसर ने गिफ्ट की लग्जरी कार, देखें वीडियो
Border 2 की सक्सेस का सनी देओल का तोहफा
Social Media
नई दिल्ली:

Border 2 की सक्केस के बीच सनी देओल इन दिनों खूब इंजॉय कर रहे हैं. उनके इसी गुड टाइम में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने एक और सेलिब्रेशन जोड़ दिया. सनी देओल ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर अपनी एक नई लग्जरी कार दिखाई है. बताया जा रहा है कि ये कार सनी को भूषण कुमार ने गिफ्ट के तौर पर दी है. वह बॉर्डर 2 की सक्सेस और प्रॉफिट से इतने खुश हुए कि सनी पाजी को इस तरह अपनी खुशी का हिस्सा बनाया. ब्लैक कलर की पॉर्श काफी शानदार लग रही है और सनी देओल के साथ तो इसका लुक और ज्यादा हाईलाइट हो गया है. इस वीडियो के साथ सनी ने लिखा, रोड टू हेवन, कच्छ. मतलब की सनी अपनी इस कार में ड्राइव के लिए कच्छ निकल गए हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 18

फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने करीब 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें हिंदी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6.31% रही. लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की परफॉर्मेंस शानदार रही. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे. रिपब्लिक डे पर बड़ा उछाल आया और दूसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई जारी रही. अब यह 300 करोड़ के आंकड़े को पार करके सनी देओल के लिए एक और बड़ी हिट साबित हुई है. बता दें कि इस फिल्म के लिए सनी देओल को 50 करोड़ फीस दी गई थी. ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया हालांकि सनी पाजी ने कनफर्म नहीं किया था.

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 458.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ओवरसीज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की इस शानदार कमाई का क्रेडिट स्टारकास्ट को भी जरूर जाता है जिन्होंने एक सच्ची कहानी को पर्दे पर लाने के लिए जान लगा दी. बात करें वरुण धवन की जिन्हें इतनी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा वरुण ने फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार के लिए हरियाणवी सीखी. ताकि वह सही टोन में बात कर सकें. इसके अलावा ट्रांसफॉर्मेशन तो आप उनका देख ही सकते हैं. सनी देओल ने भी स्क्रीन पर ऐसी दहाड़ लगाई है कि आवाज लाहौर तक तो पहुंची ही साथ ही साथ फैन्स के दिलों में भी घर कर गई. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com