विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2023

इन सितारों की 90 अनदेखी तस्वीरें देख याद आ जाएगा पुराना जमाना, हरेक स्टार का अपना था अलग स्टाइल

हम आपको कुछ ऐसे सुपरस्टार्स की 90 तस्वीरों से रूबरू करवाने वाले हैं, जिन्होंने लंबे समय तर हिंदी सिनेमा में राज किया. साथ ही अपने समय के सभी सुपरस्टार रहे हैं.

इन सितारों की 90 अनदेखी तस्वीरें देख याद आ जाएगा पुराना जमाना, हरेक स्टार का अपना था अलग स्टाइल
देंखे बॉलीवुड के सितारों की 90 थ्रोबैक तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड इंडस्ट्री कई सालों पुरानी है. इस इंडस्ट्री ने समय-समय पर कई सुपरस्टार कलाकार दिए हैं, जिन्होंने न केवल इंडिया बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया है. हालांकि कुछ सुपरस्टार ऐसी भी रहे हैं, जिन्हें दुनिया छोड़े असरा हो गया है, लेकिन फैंस अपने चाहने वालों को अब भी याद करते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे सुपरस्टार्स की 90 तस्वीरों से रूबरू करवाने वाले हैं, जिन्होंने लंबे समय तर हिंदी सिनेमा में राज किया. साथ ही अपने समय के सभी सुपरस्टार रहे हैं. 

दरअसल यूट्यूब पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों की अनदेखी तस्वीरें नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में राज कपूर, पृथ्वीराज कपूर, राजेश खन्ना, देवानंद, अमिताभ बच्चन, राकेश रोशन, ऋषि कपूर, रंजीत, कबीर बेदी, गीतकार जावेद-सलीम की जोड़ी, अभिनेत्री परवीन बॉबी, जीनत अमान, शबाना आजमी, शमिता पटेल, राखी, जय बच्चन और नूतन सहित अन्य फिल्मी सितारे नजर आ रहे हैं. 

इन सभी सितारों की गुजरे जमाने की थ्रोबैक तस्वीरें हैं. जिसमें सभी का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है. हालांकि इन सभी अनदेखी तस्वीरों में राज कपूर, ऋषि कपूर, राजेश खन्ना, देवानंद, शमिता पटेल और परवीन बॉबी जैसे सितारे अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. लेकिन इन सभी सितारों ने अपने समय में अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों की जीता है. सभी सितारों की 90 तस्वीरों को यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसे इन सितारों के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी फेवरेट सितारे को याद कर रहे हैं. 

मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुईं करीना कपूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Stars Throwback Photos, Bollywood Stars Old Photos, Amitabh Bachchan, Rakesh Roshan, Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com