विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

Bollywood Quiz: यश चोपड़ा और उनके यह राज, क्‍या जानते हैं आप?

यश चोपड़ा को 2001 में भारत के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था. वहीं, 2005 में उन्हें पद्‍म भूषण सम्मान मिला.

Bollywood Quiz: यश चोपड़ा और उनके यह राज, क्‍या जानते हैं आप?
अपनी फिल्‍म 'सिलसिला' के सेट पर रेखा और अमिताभ को निर्देशित करते यश चोपड़ा.
नई दिल्‍ली: सन 1932 में 27 सितंबर को लाहौर में जन्‍मे यश चोपड़ा ने बतौर को-प्रोड्यूसर फिल्‍मों में शुरुआत की, लेकिन शायद कैमरे पर रोमांस को किसी जादू की तरह उतारने वाले जादूगर को ज्‍यादा दिनों तक कैमरे से दूर नहीं रखा जा सकता था. चाहे सिंगल हीरो-हीरोइनों के युग में पहली मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'वक्‍त' का निर्देशन हो या फिर हिंदुस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच सरहदों के परे पनपे 'वीर-जारा' के प्‍यार की कहानी, यश चोपड़ा के कैमरे से कई रंग देखने को मिले.

यश चोपड़ा ने बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत बड़े भाई बी आर चोपड़ा और आई एस जौहर के साथ की. 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' जैसी फिल्‍में बना चुके यश चोपड़ा को 2001 में भारत के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था. वहीं, 2005 में उन्हें पद्‍म भूषण सम्मान मिला. फिल्मों की शूटिंग के लिए यश चोपड़ा को स्विट्‍जरलैंड सबसे ज्यादा पसंद था. अक्टूबर 2010 में स्विट्‍जरलैंड में उन्हें वहां एक अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. स्विट्‍जरलैंड में उनके नाम पर एक सड़क भी है और एक ट्रेन भी चलाई गई है.

आज यश चोपड़ा का जन्‍मदिन है, तो आज हम आपके सामने लाए हैं उन्‍हीं से जुड़े कुछ सवाल, तो खेलिए यह मजेदार क्‍विज.

खेलें क्‍विज: क्‍या Birthday Girl करीना कपूर खान के बारे में यह सब जानते हैं आप?
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Quiz, Yash Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com