विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2022

2022 में इन नए चेहरों ने पर्दे पर मचाया धमाल, साउथ के सितारों ने भी बॉलीवुड में मारी एंट्री

इस साल की एक खास बात ये रही कि साउथ सिनेमा के कई नामी एक्टर्स ने इस साल बॉलीवुड में एंट्री मारी और लाइमलाइट में छा गए. साल 2022 में बॉलीवुड में कदम रखने वाले ऐसे ही न्यू कमर्स की आज हम बात कर रहे हैं.

2022 में इन नए चेहरों ने पर्दे पर मचाया धमाल, साउथ के सितारों ने भी बॉलीवुड में मारी एंट्री
बॉलीवुड में इस साल हुई इन कलाकारों की एंट्री
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे इस साल बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए तो वहीं कुछ नए चेहरों ने भी एंट्री ली. इस साल की एक खास बात ये रही कि साउथ सिनेमा के कई नामी एक्टर्स ने इस साल बॉलीवुड में एंट्री मारी और लाइमलाइट में छा गए. साल 2022 में बॉलीवुड में कदम रखने वाले ऐसे ही न्यू कमर्स की आज हम बात कर रहे हैं.

मानुषी छिल्लर

साल 2017 में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर ने इस साल बॉलीवुड में एंट्री ली. मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राठ पृथ्वीराज' से डेब्यू किया. भारी भरकम बजट वाली इस फिल्म को लेकर पहले से काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन फिल्म ने दर्शकों को निराश किया. हालांकि मानुषी के काम को नोटिस किया गया.

रश्मिका मंदाना

फिल्म पुष्पा के बाद नेशनल क्रश बन गईं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस कदर छा गईं कि जल्द ही उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे. इस साल रश्मिका ने बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुड बाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म में रश्मिका बिग बी की बेटी के किरदार में नजर आईं. रश्मिका बॉलीवुड के कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं.

विजय देवरकोंडा

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने इस साल धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म लाइगर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई. फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे नजर आईं, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई.

नयनतारा

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा भी बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं. एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में काम कर रही हैं. हालांकि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी, लेकिन फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है और शूटिंग जारी है.

सुहाना खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी बॉलीवुड में एंट्री मार ली है. जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से वह डेब्यू करने जा रही हैं, फिल्म का टीजर जारी हो चुका है. फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली थी, लेकिन लगता है कि अब ये फिल्म 2023 की शुरुआत में रिलीज होगी.

खुशी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी बॉलीवुड में इस साल कदम रखा. जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से ही खुशी भी डेब्यू कर रही हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Newcomers 2022, South Stars In Bollywood, Alwida 2022, Year Ender 2022, Goodbye 2022, Bollywood Debut 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com