बॉलीवुड के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है. इक्का दुक्का फिल्मों को छोड़ दें तो अधिकतर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा है. दिलचस्प यह है कि यह साल दिग्गज सितारों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर बुरा हश्र हुआ है. यही नहीं, अकसर बॉलीवुड सितारों की फीस को लेकर बड़ी सुर्खियां बनती हैं और इनकी फीस इन सितारों के कद को तय भी करती है. हालांकि आधाकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जाता है, लेकिन आईएमडीबी वेबसाइट ने जरूर इनकी फीस की ओर इशारा किया है. लेकिन इस साल यह साफ हो गया है कि स्टार पावर भी फिल्मों को बचाने में कामयाब नहीं रही हैं. इस बात का इशारा इन फिल्मों का कमाई से लग जाता है क्योंकि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लीड एक्टर की फीस जितना भी कमा पाने में असफल रही हैं. यह बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के लिए एक बड़ा झटका है.
आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड के पांच सुपरस्टार्स की फिल्मों की कमाई और उनकी फीस पर...
1. अजय देवगन की फीस लगभग 60-125
थैंक गॉड ने कुल 31 करोड़ रुपये कमाए
रनवे 34 ने 32 करोड़ रुपये की कमाई की
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
2. अक्षर कुमार की फीस लगभग 70-115
राम सेतु ने कुल 59 करोड़ रुपये की कमाई की
बच्चन पांडेय ने कुल 50 करोड़ रुपये कमाए
रक्षा बंधन ने लगभग 45 करोड़ रुपये की कमाई की
3. ऋतिक रोशन की फीस लगभग 75-100 करोड़ रुपये
विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये की कमाई की
4. रणबीर कपूर की फीस लगभग 60-75 करोड़ रुपये
शमशेरा ने 43 करोड़ रुपये कमाए
5. रणवीर सिंह की फीस लगभग 30-45 करोड़ रुपये
जयेशभाई जोरदार ने 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं