विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2019

नागरिकता संशोधन कानून पर आया फिल्ममेकर का रिएक्शन, बोले- मेरे 6 साल के बेटे ने बीवी से पूछा, क्या हम हिंदू हैं...

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर बॉलीवुड फिल्म निर्माता का रिएक्शन आया है, उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.

नागरिकता संशोधन कानून पर आया फिल्ममेकर का रिएक्शन, बोले- मेरे 6 साल के बेटे ने बीवी से पूछा, क्या हम हिंदू हैं...
संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) का ट्वीट हुआ वायरल
  • संजय गुप्ता का ट्वीट हुआ वायरल
  • देश की स्थिति पर कसा तंज
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ-साथ जामिया (Jamia) और देश के कई जाने-माने विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी इस कानून का विरोध कर रहे हैं. अब हाल ही में, फिल्म निर्माता संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने देश में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के कारण बच्चों की मानसिक स्थिति पर पड़ रहे असर को बताया है. 
 

Mardaani 2 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' ने 5वें दिन भी किया जोरदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

फिल्म निर्माता संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने लिखा, "मेरे बच्चे 6 और 8 साल के हैं. उन्हें नहीं पता कि धर्म क्या होता है. मेरे बेटे ने मेरी बीवी से पूछा, क्या हम हिंदू हैं? उन्होंने कहा, नहीं, हम भारतीय हैं. मेरी परेशानी यह है कि उसने यह सवाल किया."  देश की स्थिति और धार्मिक कट्टरता पर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta Twitter) ने अपने ट्वीट के जरिए कड़ा प्रहार किया है. फिल्म निर्माता के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

ट्विंकल खन्ना ने छात्रों के साथ हुई बर्बरता पर दिया रिएक्शन, बोलीं- हम एक अंधेरी गुफा की ओर बढ़ते जा रहे...


वहीं, बता दें कि रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि, पुलिस ने छात्रों पर गोलियां चलाने की बात से साफ इनकार किया है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी करती हुई नजर आ रही है, विश्वविद्यालय के बाथरूम में घायल छात्र, और लहुलुहान हालत में छात्र दिखाई दे रहे हैं. लेकिन, वहीं दिल्ली पुलिस ने झड़पों के दौरान किसी के हताहत होने की खबरों से इनकार किया है. हालांकि, पुलिस के इस व्यवहार को लेकर देशभर में उनका विरोध हो रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gupta, Citizenship Amendment Act, Sanjay Gupta Tweet Viral, PM Narendra Modi, Sanjay Gupta Tweet On Citizenship Amendment Act, Jamia Students Protest, Sanjay Gupta Reaction On CAA, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com