विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

कश्मीर के हालात पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, मोदी सरकार को कही ये बात

कश्मीर (Kashmir) की परिस्थिति को देखते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

कश्मीर के हालात पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, मोदी सरकार को कही ये बात
कश्मीर (Kashmir) के हालात पर भड़के बॉलीवुड एक्टर
  • कश्मीर मुद्दे पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर
  • ट्वीट कर मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 (Article 370) के रद्द होने के बाद से ही इस मामले पर लगातार हलचल बनी हुई है. कश्मीर (Kashmir) पर लगाए गए कर्फ्यू का भी आज 25वां दिन है, लेकिन परिस्थितियां अब भी जस की तस बनी हुई हैं. हालांकि, जम्मू और कश्मीर में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं. इन सबके अलावा डॉक्टर उमर सलीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कश्मीर (Kashmir) की इस परिस्थिति को देखते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर ने मोदी सरकार पर अपना निशाना साधा है. मोदी सरकार के लिए उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

अपनी जान लेने पर उतारू है आलिया, 'कुमकुम भाग्य' में मचेगा जमकर हंगामा

बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने कश्मीर (Kashmir) में बने हालात पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'कश्मीर कर्फ्यू डे 25: डॉक्टर उमर सलीम कहां हैं. आप किसी से नागरिकों की मदद करने के लिए अनुरोध करने का अधिकार कैसे छीन सकते हैं. पहले नोट बंदी, जीएसटी और अब कश्मीर. मोदी सरकार कोई भी कदम उठाने से पहले एक भी बार सोचती क्यों नहीं है...'

संजय लीला भंसाली को जवाब देने जा रहे हैं सलमान खान, कुछ यूं कर रहे हैं तैयारी

बॉलीवुड निर्देशक ओनिर (Onir) केवल कश्मीर पर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. इस ट्वीट से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "उन्नाव केस के बाद लगा कि अब यूपी पुलिस उन महिलाओं की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक कदम उठाएगी जो नेताओं पर आरोप लगाती हैं. लेकिन दुख की बात है कि ऐसा नहीं है.' बता दें कि ओनिर का यह ट्वीट बीजेपी के पूर्व सांसद चिन्मयानंद को लेकर आया, जिनके खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu And Kashmir Condition, Onir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com