विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2019

इस बॉलीवुड एक्टर ने चलाया पापा का स्कूटर, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनू अपने पापा का स्कूटर चलाते हुए नजर आ रहे हैं.

इस बॉलीवुड एक्टर ने चलाया पापा का स्कूटर, वीडियो हुआ वायरल
सोनू सूद (Sonu Sood) ने चलाया पापा का स्कूटर
  • सोनू सूद ने चलाया पापा का स्कूटर
  • पापा के स्कूटर लेकर इमोशनल हुए सोनू सूद
  • अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों अपनी फिल्म 'कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)' की शूटिंग में व्यस्त हैं. सोनू सूद सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. सोनू कभी ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आते हैं तो कभी स्कूटर. हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो में सोनू एक पुराना स्कूटर चलाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को सोनू सूद (Sonu Sood) ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने अपने पापा को याद किया है और इमोशनल मैसेज लिखा है. 

करीना कपूर कमल के फूलों से भरे तालाब में यूं आईं नजर, बार-बार देखी जा रही फोटो

वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) ने लिखा, 'मेरे डैड का स्कूटर, ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है. मैं उनके लिए नई कार और नया स्कूटर लेकर आया लेकिन ये वाला उनका फेवरिट है और अब ये मेरा हमेशा के लिए फेवरिट हो गया है. मैंने इसको कई बार चलाया है. इसकी आवाज मुझे बहुत पसंद है. मैं आपको बहुत मिस करता हूं डैड और मैं आपसे वादा करता हूं कि आपकी सबसे फेवरिट चीज का उसी तरह ध्यान रखूंगा जिस तरह आप रखते थे.' सोनू (Sonu Sood) ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया उस पर खूब रिएक्शन आने लगे.

सलमान खान ने 52 साल की उम्र में की ऐसी स्प्लिट, लोग बोले- जैकलीन से भी बढ़िया...फोटो हुई वायरल

हाल ही में एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में सोनू ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे थे. सोनू की इस वीडियो को फिल्मी इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने कमेंट किया था. फराह के कमेंट को देख लोग हंसी से लोट-पोट हो गए थे. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनू सूद एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फिल्म 'सिंबा' में नजर आए थे. इस फिल्म में सोनू की एक्टिंग को काफी सराहा गया था. अब सोनू अपनी अपकमिंग कन्नड़ फिल्म 'कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)' की शूटिंग में व्यस्त हैं. जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Kurukshetra, Sonu Sood Video Viral, Sonu Sood Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com