बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर एक्टर का कोई ना कोई मेंटॉर जरूर रहा हैं, जिनसे सीखकर या जिनके काम को देखकर वह फिल्म इंडस्ट्री का रुख करते हैं और यहां पर आकर अपनी किस्मत आजमाते हैं. ठीक इसी तरह से कई एक्टर-एक्ट्रेस के मेंटॉर रहे दिलीप कुमार किसके मुरीद थे. आज हम आपको बताते हैं इस एक्टर की कहानी, जिन्होंने 52 साल में 310 फिल्में की और उनके सामने दिलीप कुमार भी नर्वस हो जाते थे. उन्होंने बड़े पर्दे पर एक्टर होने के साथ-साथ अमिताभ बच्चन जितेंद्र जैसे एक्टरों के पिता का रोल भी निभाया था.
इस एक्टर के सामने नर्वस हो गए थे दिलीप कुमार
आज जिस एक्टर की बात हम कर रहे हैं उनका नाम है ओम प्रकाश, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर प्रकार के रोल किए और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. एक दौर ऐसा था कि ओम प्रकाश लगभग हर दूसरी फिल्म का हिस्सा होते थे और विलेन से लेकर कॉमेडियन, पिता, साइड एक्टर के रोल में भी वह नजर आ चुके हैं. एक बार दिलीप कुमार ने ओमप्रकाश के सम्मान में कहा था कि वैसे तो मुझे किसी भी एक्टर के सामने काम करने में असहज नहीं हुआ, लेकिन ओमप्रकाश के सामने जब वह काम करने गए तो उन्हें बहुत नर्वसनेस हुई थी, क्योंकि वह बहुत बड़े और काबिल एक्टर थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
100-200 नहीं 310 फिल्मों में किया काम
ओम प्रकाश बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने 52 साल के फिल्मी करियर में लगभग 310 फिल्मों में काम किया. 19 दिसंबर 1919 को जम्मू में जन्मे ओमप्रकाश ने 12 साल की उम्र में ही क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था, इसके अलावा उन्हें थिएटर और फिल्मों में भी दिलचस्पी थीं. उन्होंने फिल्म दासी के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, इसके बाद आजाद, मिस मैरी, हावड़ा ब्रिज, 10 लाख, प्यार किए जा, खानदान जैसी बेहतरीन फिल्में की. इतना ही नहीं ओमप्रकाश एक बेहतरीन डायरेक्टर भी थे, 1960 के दशक में उन्होंने संजोग, गेटवे ऑफ इंडिया जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की. हालांकि, 21 फरवरी 1998 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं