विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2020

बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 25 साल तो Tweet कर बोले- आखिरी सांस तक आप लोगों का...

बॉबी देओल (Boby Deol) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे होने पर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 25 साल तो Tweet कर बोले- आखिरी सांस तक आप लोगों का...
बॉबी देओल (Boby Deol) का ट्वीट हुआ वायरल
  • बॉबी देओल का ट्वीट हुआ वायरल
  • एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 25 साल
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Boby Deol) को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किए 25 साल पूरे हो गए हैं. अपने करियर में बॉबी देओल (Boby Deol Twitter) ने कई शानदार फिल्में दी है. ऐसे में एक्टर ट्वीट के जरिए भावुक होते नजर आए. बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने पर कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'मुझे फिल्मों में 25 साल पूरे हो चुके हैं. यह जर्नी अक्टूबर 1995 से शुरू हुई थी. यह काफी जबरदस्त और भावनात्मक है. मैं गर्व से कहती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं.'

बॉबी देओल (Boby Deol Twitter) ने आगे कहा, 'इन 25 सालों ने मुझे जो एक चीज सिखाई है, वह कभी हार ना मानना है. हमेशा उठो और आगे बढ़ो. फिल्मों में अपने सहकर्मियों के साथ एक और 25 साल का इंतजार करने के लिए आपके सभी प्यार और समर्थन के योग्य होने का वादा करता हूं. अपनी आखिरी सांस तक आपका मनोरंजन करता रहूंगा.'

बॉबी देओल (Boby Deol) ने आगे कहा, "और मैं वादा करता हूं कि आपका तब तक मनोरंजन करता रहूंगा, जब तक मेरे आखिरी क्रेडिट रोल आउट ना हो जाएं." बॉबी देओल के इन ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, हाल ही में बॉबी देओल की वेबसीरीज 'आश्रम' रिलीज हुई थी, यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bobby Deol, Bobby Deol Tweet Viral, Bobby Deol Twitter, Bobby Deol Completed 25 Years In Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com