- बॉबी देओल का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
- फिल्म के एक सीन में ऐश्वर्या का स्वाब टेस्ट करते आए नजर
- कोरोना वायरस से जुड़े दिशा-निर्देश भी देते आए नजर
कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन कोरोना के नए-नए मामले देश में सामने आ रहे हैं. कोरोना को लेकर बॉलीवुड कलाकार भी लगातार लोगों को दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) का भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें 1997 में ही कोरोना वायरस का पता चल गया था. इतना ही नहीं, वह वीडियो में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से लेकर ऐश्वर्या राय का स्वाब टेस्ट भी करते हुए नजर आए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बॉबी देओल (Bobby Deol) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है, साथ ही फैंस को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी है. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "अब तो दिशा-निर्देशों का पालन कर लो..." वीडियो में बॉबी देओल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह देते हैं. इसके बाद वह अपने एक सीन में फेस मास्क लगाए तो कहीं क्वारंटीन रहने के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही एक क्लिप में वह हैंड वॉश भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक्टर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
बॉबी देओल (Bobby Deol) के करियर की बात करें तो आखिरी बार वह आश्रम में नजर आए थे. इस शो में उन्होंने बाबा का किरदार निभाया था, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. आश्रम के अलावा बॉबी देओल लव हॉस्टल और केस ऑफ 83 में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे. बॉबी देओल की एक्टिंग ने इन सभी सीरीज में फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि बॉबी देओल जल्द ही एनिमल फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं