विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2024

16 साल से एक ही फिल्म पर काम कर रहा ये एक्टर, चौंके अक्षय कुमार बोले- 16 महीने हमसे एक फिल्म पे...

बड़े मियां छोटे मियां के विलेन यानी पृथ्वीराज सुकुमारन की आडुजीवितम यानी द गोट लाइफ पर अक्षय कुमार ने रिएक्शन दिया है.

16 साल से एक ही फिल्म पर काम कर रहा ये एक्टर, चौंके अक्षय कुमार बोले- 16 महीने हमसे एक फिल्म पे...
अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज सुकुमारन की आडुजीवितम पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां में सालार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं. हालांकि यह उनकी पहली बॉलीवुड मूवी नहीं है. इससे पहले वह रानी मुखर्जी की अय्या में नजर आए थे. वहीं अब वह BMCM के साथ विलेन के रोल में तहलका मचाने के लिए तैयार है. लेकिन उनकी एक और मूवी है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. वह है आडुजीवितम यानी द गोट लाइफ. इस फिल्म के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं कि 16 साल से पृथ्वीराज सुकुमारन मूवी पर काम कर रहे हैं. लेकिन जब अक्षय कुमार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है.

दरअसल, अक्षय ने द गोट लाइफ यानी आडुजीवितम पर बात करते हुए कहा, उन्होंने मुझे ट्रेलर दिखाया. हालांकि मैं कसी फिल्म की स्क्रीनिंग पर जाता नहीं हूं. लेकिन मैने उन्हें कॉल किया और स्क्रीनिंग के लिए पूछा. मैं जाऊंगा क्योंकि यह बहुत इंटरेस्टिंग लग रही है. आपको जरुर देखनी चाहिए.'

आगे जब पृथ्वीराज से अक्षय ने पूछा कि वह इस फिल्म पर 2-3 साल से काम कर रहे हैं तो एक्टर ने कहा, 16 साल. इस बात को सुनते ही अक्षय हैरान रह गए और बोले- क्या कर रहे थे 16 साल? 16 साल से यह आदमी फिल्म पर काम कर रहा था. अविश्वसनीय. यहां 16 महीने हमसे एक पिक्चर पे काम नहीं किया जाता. इन्हें सलाम है. 

गौरतलब है कि ब्लेसी द्वारा डायरेक्ट की गई आडुजीवितम यानी गोट लाइफ के लए पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 किलो वजन घटाया है. इतना ही नहीं 72 घंटे लंबा फास्ट रखा. जबकि ऐसा उन्होंने दो बार किया. 28 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की कहानी पर साल 2008 से काम किया जा रहा है. जबकि 2018 में मूवी की शूटिंग शुरु हुई. हालांकि कोरोना में यह टल गई. 

Aadujeevitham: आखिर क्यों सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को बनने में लगे 16 साल?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadujeevitham, Prithviraj Sukumaran, Akshay Kumar, Akshay Kumar On Prithviraj Sukumaran, Akshay Kumar On Adujeevitham
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com