विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर वन बनीं साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है 192 प्रतिशत प्रॉफिट, संडे को देखें 143 मिनट की फिल्म

संडे को अगर आप एंटरटेनमेंट के लिए एक अच्छी एक्शन ड्रामा फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो साउथ की फिल्म ब्लास्ट नेटफ्लिक्स पर जरुर देखें. 

नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर वन बनीं साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी है 192 प्रतिशत प्रॉफिट, संडे को देखें 143 मिनट की फिल्म
नेटफ्लिक्स पर नंबर वन बनीं साउथ फिल्म ब्लास्ट
नई दिल्ली:

संडे का दिन आराम करने वाला और एंटरटेनमेंट के लिए होता है. वहीं अगर आप ओटीटी पर अपना टाइम पास करने के लिए अच्छी एक्शन फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो नेटफ्लिक्स पर साउथ की एक धासू एक्शन फिल्म आई है, जो बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ 192 प्रतिशत प्रॉफिट वसूल चुकी है. बल्कि आते ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म के रील्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं और फैंस तारीफ कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं एक्टर अर्जुन की फिल्म ब्लास्ट की, जो 28 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

नेटफ्लिक्स पर नंबर वन बनी ब्लास्ट

Latest and Breaking News on NDTV

नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग इंडिया टुडे में ब्लास्ट नंबर वन बन गई है. जबकि दूसरे नंबर पर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी है. तीसरे नंबर पर वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल, चौथे नंबर पर भूत बंगला. पांचवे नंबर पर धुरंधर द रिवेंज रॉ और अनदेखा, छठे नंबर पर मां-बहन, सातवें नंबर पर लिटिल ब्रदर, आठवें नंबर पर कारा, नौंवे नंबर पर 29 और दसवें नंबर पर हस्बैंड इन एक्शन है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 पर भारी पड़ी 8 एपिसोड की ये प्यार और धोखे की सीरीज, जियो हॉटस्टार पर बनी नंबर 1, वीकेंड पर ही देख लेंगे पूरी

एक्शन फिल्म है ब्लास्ट 

ब्लास्ट एक तमिल एक्शन थ्रिलर है, जो 28 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म में अर्जुन सरजा, प्रीति मुकुंदन और अभिरामी गोपीकुमार अहम रोल में हैं. जबकि जॉन कोक्केन, विवेक प्रसन्ना और अर्जुन चिंदबरम सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली की है. जहां पिता राजाराम (अर्जुन) एक कराटे मास्टर है और बेटी नीला (प्रीति मुकुंदन) को बचपन से मार्शल आर्ट्स सिखाता है. लेकिन एक हादसा उनकी जिंदगी में भूचाल ले आता है. 

192 प्रतिशत प्रॉफिट में है ब्लास्ट

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 30वें दिन 18 लाख फिल्म ने कमाए. वहीं भारत में फिल्म की कमाई 52.63 करोड़ हो गई है. वहीं 18 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसके चलते 192 प्रतिशत प्रॉफिट में ब्लास्ट मूवी है. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म नंबर वन पर आ गई है.  

ये भी पढ़ें- विदेश में खूब पॉपुलर हुआ 44 साल पुराना गाना, बेनाम सिंगर को मिली पहचान, किशोर कुमार का गाना रहा फीका, बनी भारत की पहली 100 करोड़ी फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blast, Netflix, Blast Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com