विज्ञापन

'बिहार की शेरनी' का अक्षय कुमार को चैलेंज, अक्षरा सिंह बोलीं- वक्त और दिन आप बताइए हम चले आएंगे

'बिहार की शेरनी' के नाम से फेमस अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को चैलेंज कर दिया है. जानें क्या हुआ ऐसा.

'बिहार की शेरनी' का अक्षय कुमार को चैलेंज, अक्षरा सिंह बोलीं- वक्त और दिन आप बताइए हम चले आएंगे
बिहार की शेरनी ने अक्षय कुमार को किया चैलेंज
नई दिल्ली:

'अक्षय कुमार' की फैन फॉलोइंग हर जगह देखने को मिलती है. अपनी इस लोकप्रियता के कारण उनके साथ कई सेलेब्स काम करने का सपना देखते हैं. अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा ने खुद अक्षय के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है. दरअसल, यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं. अभिनेत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता संग काम करने की इच्छा जाहिर की. अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. इसकी शुरुआत में अभिनेत्री सोफे में बैठकर अक्षय का मशहूर गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' अपने टैब में देख रही हैं.

थोड़ी देर बाद अभिनेत्री कहती हैं, 'प्रणाम अक्षय जी, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और हम भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं. बहुत दिनों से हम आपके हिंदी गाने देख रहे हैं. बहुत हिंदी गानों में ठुमका लगा लिया. अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ गाने में ठुमका लगाकर अपना जलवा दिखाइए. वक्त और दिन आप बताइए हम चले आएंगे.'

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो पोस्ट कर अक्षरा ने लिखा, 'भोजपुरी गाना पे ठुमका लगावेके एगो चांस दे दी का? अक्षय कुमार के?' अक्षरा की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. मनोरंजन जगत से लेकर कंटेंट क्रिएटर तक अभिनेत्री की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक अभिनेता अक्षय कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है.

Latest and Breaking News on NDTV

अक्षय कुमारी की फैन-फॉलोइंग से आज हर कोई वाकिफ है. वहीं अक्षरा भी भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं. उन्हें इंडस्ट्री की 'लेडी रॉकस्टार' और 'बिहार की शेरनी' भी कहा जाता है. वहीं, अक्षरा उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जो हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं. अब देखना होगा कि अक्षय कुमार इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. देते भी हैं या नहीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh, Akshay Kumar, Bihar Ki Sherni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com