विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2018

बिग बॉस और बाहुबली फेम इस एक्ट्रेस का डांस वीडियो हुआ Viral, देखकर कहेंगे OMG!

बिग बॉस में अपनी अदाओं के जलवे दिखा चुकीं नोरा फतेही ने नया धमाका कर दिया है. उनके बैले डांस का वीडियो वायरल हो गया है.

बिग बॉस और बाहुबली फेम इस एक्ट्रेस का डांस वीडियो हुआ Viral, देखकर कहेंगे OMG!
नोरा फतेही
  • नोरा ने किया है कमाल का डांस
  • बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर
  • बाहुबली में किया था डांस नंबर
नई दिल्ली: बिग बॉस में अपनी अदाओं के जलवे दिखा चुकीं नोरा फतेही ने नया धमाका कर दिया है. 'बाहुबली' में 'मनोहारी' गाने पर उन्होंने जबरदस्त डांस किया था और प्रभास के साथ इस गाने में उनकी कैमेस्ट्री काफी जमी भी थी. नोरा अपने बेहतरीन डांस के लिए पहचानी जाती हैं, जो 'बाहुबली' के गाने में भी नजर आया था. यही नहीं, बिग बॉस के घर में भी उन्होंने जबरदस्त मूव्ज दिखाए थे. वे कमाल का बैले डांस करती हैं, और कुछ दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बैले डांस का वीडियो भी डाला था. जो जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने में नोरा फतेही बहुत ही शानदार ढंग से डांस कर रही हैं, उनकी कमर बीट्स पर चल रही हैं. इस वीडियो के जरिये उन्होंने दिखा दिया है कि बैले डांस में वे कितनी माहिर हैं. 

इस लड़की के इश्क में डूबने जा रहे हैं अजय देवगन, उम्र में है 21 साल छोटी

 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on



इस टीवी स्टार के घरेलू नौकर ने चोरी-छिपे खींची फोटो, आफत में एक्ट्रेस की जान!

वैसे कुछ दिन पहले ही नोरा फतेही हार्डी संधू के नए पंजाबी सॉन्ग में भी नजर आई थीं. हार्डी के नए गाने 'नाह' में वे उनकी महबूबा के रोल में दिखी थीं. नोरा फतेही इंडो-कैनेडियन हैं. 25 वर्षीया नोरा ने बॉलीवुड फिल्म 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद वे 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी नजर आईं लेकिन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लिक नहीं कर सकीं. लेकिन फिल्मों में बड़े रोल से ज्यादा सुर्खियां उन्होंने आइटम सॉन्ग के जरिये बटोरीं.

तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में उनके सॉन्ग ने उन्हें पॉपुलर बनाने का काम किया. वे मलयालम फिल्म 'डबल बैरल' में भी नजर आ चुकी हैं. फतेही इंग्लिश, हिंदी, फ्रेंच और अरेबिक भाषाएं बोल लेती हैं. वे एक ट्रेंड डांसर हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baahubali Nora Fatehi, Bigg Boss Nora Fatehi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com