विज्ञापन

Bhooth Bangla Public Review: अक्षय कुमार की भूत बंगला का प्रीमियर शुरू, जानें कैसी है हॉरर कॉमेडी फिल्म- पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू 

Bhoot Bangla Social Media Review: अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म का प्रीमियर शुरू हो गया है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं.

Bhooth Bangla Public Review: अक्षय कुमार की भूत बंगला का प्रीमियर शुरू, जानें कैसी है हॉरर कॉमेडी फिल्म- पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू 
Bhoot Bangla Social Media Review: अक्षय कुमार की फिल्म का प्रीमियर शुरू

Bhooth Bangla Public Review: अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला' रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म का प्रीमियर शुरू हो गया है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं. 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव और तब्बू जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं. 

भूत बंगला पब्लिक रिव्यू

रिलीज से पहले ही ‘भूत बंगला' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अनऑफिशियल रिव्यू सामने आने लगे हैं, जिनमें दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ यूजर्स फिल्म को एक मजेदार हॉरर-कॉमेडी बता रहे हैं, तो कुछ इसे निराशाजनक करार दे रहे हैं. एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “यह एक सॉलिड हॉरर-कॉमेडी है जिसमें ट्विस्ट, हंसी और जंप स्केयर्स का बेहतरीन मेल है. फर्स्ट हाफ काफी एंटरटेनिंग है, जबकि सेकेंड हाफ पकड़ बनाए रखता है और क्लाइमैक्स चौंकाने वाला है.”

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं दूसरे यूजर ने उम्मीद जताते हुए कहा, “अगर ह्यूमर काम कर गया तो #BhoothBangla से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.” कई दर्शकों को फिल्म की कहानी भी काफी यूनिक लगी है. खासकर जिस तरह कॉमेडी के साथ साइकोलॉजिकल हॉरर को जोड़ा गया है, वह लोगों को पसंद आ रहा है. फर्स्ट हाफ में जहां कॉमिक टाइमिंग हंसी का तड़का लगाती है, वहीं इंटरवल के बाद कहानी में सस्पेंस और थ्रिल का एंगल मजबूत हो जाता है.

हालांकि, हर कोई फिल्म से खुश नजर नहीं आ रहा. एक अन्य यूजर ने तीखी आलोचना करते हुए लिखा, “यह फिल्म डायरेक्टर के स्तर के मुताबिक बिल्कुल भी नहीं है. ना पूरी कॉमेडी बन पाई और ना ही सही सटायर. बेहद निराशाजनक! अक्षय कुमार ओवरएक्टिंग करते दिखे और तब्बू ने शायद सिर्फ पैसे के लिए फिल्म की है. कुल मिलाकर नीचे दर्जे की फिल्म.”

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक, ‘भूत बंगला' एक लेयर्ड सुपरनैचुरल कहानी है, जो ‘वधुसुर' की डरावनी कहानी पर आधारित है. इसके अंदर छिपी बैकस्टोरी धीरे-धीरे सामने आती है, जिससे फिल्म में इमोशनल डेप्थ भी जुड़ती है. कुल मिलाकर, ‘भूत बंगला' को लेकर सोशल मीडिया पर हाइप तो जबरदस्त है, लेकिन असली फैसला अब 17 अप्रैल को ही सामने आएगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: एड्स पर बनी बी-ग्रेड फिल्म से होने वाला था डेब्यू, 2 महीने में हुई बाहर, अक्षय की हीरोइन अब 4000 करोड़ की रामायण में 'कैकयी'

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Bhoot Bangla, Bhoot Bangla Review, Bhoot Bangla Premiere, Rajpal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com