विज्ञापन

एड्स पर बनी बी-ग्रेड फिल्म से होने वाला था डेब्यू, 2 महीने में हुई बाहर, अक्षय की हीरोइन अब 4000 करोड़ की रामायण में 'कैकयी'

ये लड़की मिस यूनिवर्स रह चुकी है. इन्हें एक बी-ग्रेड फिल्म में लिया गया था. दो महीने की शूट के बाद डायरेक्टर ने इन्हें खराब एक्ट्रेस बोल कर फिल्म से निकाल दिया था. बाद में यह अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं और अब यह 4000 करोड़ की आगामी फिल्म रामायण में नजर आएंगी.

एड्स पर बनी बी-ग्रेड फिल्म से होने वाला था डेब्यू, 2 महीने में हुई बाहर, अक्षय की हीरोइन अब 4000 करोड़ की रामायण में 'कैकयी'
अंदाज नहीं बी-ग्रेड फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं लारा दत्ता

भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स रहीं ये खूबसूरत एक्ट्रेस बॉलीवुड में अब बड़ा नाम बन चुकी हैं. लेकिन शुरुआती दौर में एक समय ऐसा था जब उन्हें खराब एक्ट्रेस कह कर एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था. वो भी एक बी-ग्रेड फिल्म से. फिल्म के लिए दो महीने की शूटिंग पूरी हो गई थी. लेकिन फिर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि वो एक खराब एक्ट्रेस हैं और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया. लेकिन शायद यही वो पल था जब उनकी किस्मत पूरी तरह पलट गई. उन्होंने आगे जाकर अक्षय कुमार के साथ डेब्यू किया और फिर बड़ा नाम बन गईं.

हम बात कर रहे हैं लारा दत्ता की. साल 2000 में, लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया. उनकी यह जीत उनकी जिंदगी का एक अहम मोड़ और बॉलीवुड में एंट्री का जरिया बनी. तब से लेकर अब तक, लारा अपने काम से लोगों का दिल जीतती आ रही हैं.

साल 2003 में, लारा दत्ता ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ साथ नजर आईं. राज कंवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से लारा को काफी पहचान मिली और उन्हें 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला.

बी ग्रेड फिल्म से होना था डेब्यू

आपको जानकर हैरानी होगी की अंदाज से पहले लारा एक बी ग्रेड फिल्म का हिस्सा थीं. लेकिन फिर वो इससे बाहर कर दी गईं. यह बात साल 2000 की है. फिल्म के निर्देशक श्रीकांत सिन्हा थे. दो महीने तक शूटिंग करने के बाद उन्होंने लारा को फिल्म से निकाल दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वह एक खराब अभिनेत्री हैं.

इन फिल्मों ने दिलाई शोहरत

लारा ने 'नो एंट्री', 'पार्टनर' और 'हाउसफुल' जैसी कई बड़ी कॉमेडी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा, उन्हें 'भागम भाग' और 'डॉन 2' में निभाए गए किरदारों के लिए भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. साथ ही, 'बेल बॉटम' में इंदिरा गांधी के किरदार को भी समीक्षकों ने खूब सराहा. इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में ऐसा जबरदस्त बदलाव किया था कि उनका पूरा हुलिया ही बदल गया था. अब लारा नितेश तिवारी की 4000 करोड़ की फिल्म रामायण में कैकेयी का रोल करती हुई दिखेंगी. 

लारा दत्ता की निजी जिंदगी

साल 2011 में, दत्ता ने पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी कर ली. जनवरी 2012 में इस जोड़ी के घर उनकी पहली संतान एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम सायरा भूपति रखा गया. 

यह भी पढ़ें: टीवी से फिल्म फिर स्पोर्ट्स में पहचान बनाने वाली पहली महिला, जिसकी साड़ी को लेकर हुई थी कंट्रोवर्सी, शाहरुख खान की बनी हीरोइन

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lara Dutta, Lara Dutta Birthday, Lara Dutta News, Lara Dutta Latest, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com