Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. यह फिल्म अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पहले वीकेंड में भूल भुलैया 3 ने अच्छी कमाई की थी. लेकिन वीक डेज में फिल्म की कमाई कम होती जा रही है, लेकिन कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अपना बजट निकालने से महज एक कदम दूर है. इस बीच भूल भुलैया 3 के छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.
अब तक के मिल रहे आंकड़ों के मुताबिक भूल भुलैया 3 ने छठे दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई की हैं. हालांकि यह अनुमानित आंकड़े हैं. इस हिसाब ने छह दिन में भूल भुलैया 3 ने 146 करोड़ रुपये की कमाई की कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म कुल बजट 150 करोड़ रुपये है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 सातवें दिन अपना बजट निकालने में कामयाब हो सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भूल भुलैया 3 की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 1 नवंबर को रिलीज हुई है. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि फिल्म को आकाश कौशिक ने लिखा है. आपको बता दें कि भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी. जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और सलमान खान जैसे कलाकारों ने काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं