विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2018

'राजस्थानी बाला' की भोजपुरी में एंट्री, सुपरस्टार एक्टर के साथ बिखेरेंगी जलवे

भोजपुरी फिल्मों की 'ड्रीम गर्ल' कही जाने वाली शुभी शर्मा और 'राजस्थानी क्वीन' नेहाश्री के बाद अब एक और राजस्थानी बाला प्रिया राठौड़ भोजपुरी फिल्म-जगत में पदार्पण कर रही हैं.

'राजस्थानी बाला' की भोजपुरी में एंट्री, सुपरस्टार एक्टर के साथ बिखेरेंगी जलवे
फाइल फोटो
  • एक्ट्रेस प्रिया राठौर की भोजपुरी में एंट्री
  • 'लागल रहा राजा जी 2' फिल्म में होंगी
  • जल्द शूटिंग होगी शुरू
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों की 'ड्रीम गर्ल' कही जाने वाली शुभी शर्मा और 'राजस्थानी क्वीन' नेहाश्री के बाद अब एक और राजस्थानी बाला प्रिया राठौड़ भोजपुरी फिल्म-जगत में पदार्पण कर रही हैं. निर्माता दिलीप सिंह राजपूत और निर्देशक रमाकांत प्रसाद की अगली फिल्म 'लागल रहा राजा जी 2' में प्रिया, 'एक्शन स्टार' विशाल सिंह, बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत और तनुश्री के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म में टीनू वर्मा और नरमुंडा स्वामी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. 

भोजपुरी की ड्रीम गर्ल का चार्म लूटने आईं सपना चौधरी, अपने किलर 'ठुमकों' से किया घायल... वीडियो वायरल

फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राजपूत ने गुरुवार को फोन पर बताया कि आगामी छह जुलाई से 'लागल रहा राजा जी 2' की शूटिंग शुरू हो रही है. इस फिल्म के सभी किरदारों को ऑडिशन लेकर चुना गया.

हॉरर कॉमेडी ‘घूंघट में घोटाला’ में यूं बदला लेगी हसीन भूतनी उड़ जाएंगे होश, देखें Video

इस फिल्म के निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने ही कई साल पहले फिल्म 'लागल रहा राजा जी' का निर्माण किया था. उस फिल्म में निरहुआ और विराज भट्ट की जोड़ी थी, जबकि इस फिल्म में विशाल सिंह और प्रिन्स सिंह राजपूत नजर आएंगे. फिल्म का संगीत खुद रमाकांत प्रसाद ने ही तैयार किया. दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी की अन्य फिल्मों से अलग होगी और फिल्म का निर्माण बड़े कैनवास पर किया जाएगा, जिसे दर्शक पसंद करेंगे.

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Priya Rathore, Lagaal Raha Ae Rajaji 2, भोजपुरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com