विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2022

भोजपूरी एक्टर विनोद यादव को अपनी फिल्म की हीरोइन पर आया गुस्सा, यूं लगा दी क्लास 

हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री सुदीक्षा झा ने कुछ ऐसा कह दिया जो गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव के फैंस को बुरा लगा गया. एक्ट्रेस के व्यवहार पर एक्टर विनोद यादव के फैंस ने उन्हें इस वीडियो पर जमकर कमेंट करके लताड़ा है.

भोजपूरी एक्टर विनोद यादव को अपनी फिल्म की हीरोइन पर आया गुस्सा, यूं लगा दी क्लास 
भोजपूरी एक्टर विनोद यादव को अपनी फिल्म की हीरोइन की इस बात पर आया गुस्सा
नई दिल्ली:

हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेत्री सुदीक्षा झा ने कुछ ऐसा कह दिया जो गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव के फैंस को बुरा लगा गया. मामला कुछ ऐसा है कि अभिनेत्री से  पत्रकार ने सवाल किया कि आपने अभी तक किसकी के साथ काम किया है और आपकी कौन कौन सी फिल्में रिलीज को तैयार हैं. इस पर अभिनेत्री का जवाब था कि मैंने भोजपुरी के बड़े बड़े स्टारों के साथ काम किया है और सभी के नाम भी लिया, लेकिन इन सब नामों के बीच विनोद यादव का नाम कहीं पर भी सुदीक्षा ने नहीं लिया. 

एक्ट्रेस के इस व्यवहार पर एक्टर विनोद यादव के फैंस ने उन्हें इस वीडियो पर जमकर कमेंट करके लताड़ा है. विनोद के फैंस ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने एक्टर के साथ दो फिल्में की है जिसमें एक का नाम बल और बलिदान है, तो दूसरी का नाम कर्मपुत्र है. इसके अलावा अभिनेत्री ने कम फीस को लेकर भी बात की थी कि नई कलाकारों को बहुत कम पेमेंट मिलता है.

 इस पर विनोद यादव ने अपना रिएक्शन दर्ज कराया है. आपको मेरी फिल्म में आपके काम के हिसाब से और कितने दिन का काम है, उसके मुताबिक पे किया गया. अगर आप बड़े सितारों की बात करती हैं तो उनके साथ तो नए कलाकारों को बिना किसी चार्ज के काम करना चाहिए, क्योंकि उनके साथ आपका नाम जुड़ने से आपको और काम मिलेगा. 

आपको बता दें कि अभिनेता विनोद यादव और सुदीक्षा झा दोनों की फिल्में रिलीज को तैयार हैं. इन दोनों फिल्मों को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अच्छे खासे दामों पर खरीद लिया है. आगे अभिनेता अपने 5 भोजपुरी, 1 बॉलीवुड फिल्म और एक वेब सीरीज ने नजर आने वाले हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Actor Vinod Yadav, Vinod Yadav Film, Bhojpuri Actor Sudiksha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com