विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2021

Bhagyashree ने शेयर की Photos, रोमांटिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने हाल ही यह फोटो शेयर की है, जिसमें वह रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं.

Bhagyashree ने शेयर की Photos, रोमांटिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस
भाग्यश्री (Bhagyashree) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

भाग्यश्री (Bhagyashree) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज के तुरंत बाद ही शादी कर ली थी और बॉलीवुड से दूरी बना ली,लेकिन फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी आज भी भाग्यश्री ((Bhagyashree) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं .और इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी हुई भी रहती हैं. भाग्यश्री अकसर पति और बच्चों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब भाग्यश्री ने अपने पति के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वह पति के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है. भाग्यश्री की इस फोटो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. 

इस फोटो में एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) अपना पैर, पति के मुंह के तरफ करके लेटी हुई हैं. साथ ही एक्ट्रेस और उनके पति दोनों ब्लैक- टीशर्ट में नजर आ रहे हैं. 

बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. इनका पहला सीरियल 'कच्ची धूप' (Kachchi Dhoop) 1987 में आया. लेकिन भाग्यश्री को सलमान खान (Salman Khan) के साथ डेब्यू फिल्म से पहचान मिली. सलमान खान और भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म उस समय की बहुत बड़ी हिट थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagyashree, Bhagyashree Dancing In Balcony, Bhagyashree Beach Video, Himalaya Dasani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com