विज्ञापन

अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं, लेकिन TMC सत्ता में नहीं- बीजेपी अध्यक्ष का ये बयान सुन अनुपम खेर बोले- मैंने आपका क्या बिगाड़ा है!

समिक भट्टाचार्य का यह बयान और अनुपम खेर की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे राजनीतिक तंज और हल्के-फुल्के अंदाज का दिलचस्प मिश्रण बता रहे हैं.

अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं, लेकिन TMC सत्ता में नहीं- बीजेपी अध्यक्ष का ये बयान सुन अनुपम खेर बोले- मैंने आपका क्या बिगाड़ा है!
अनुपम खेर का जिक्र कर TMC पर बीजेपी का हमला!

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस  (TMC) को सत्ता से बाहर कर दिया. बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी महज 80 सीटों तक सिमट गई. इस बड़ी जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का सहारा लेते हुए टीएमसी पर तंज कसा है, जो काफी वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड के इस एक्टर की है बीवी, कॉलेज से शुरू हुआ था प्यार

समिक भट्टाचार्य का मजेदार तंज

समिक भट्टाचार्य ने अपने बयान में कहा, “तृणमूल कांग्रेस जाने वाला था. ये बात काल के कपाल पर लिखी हुई थी. आसमान जमीन पर आ सकता और समुद्र आसमान पर जा सकता है. अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं, लेकिन सत्ता में टीएमसी की वापसी कभी नहीं हो सकती." उन्होंने आगे कहा, "जो होना था हो गया. होनी को अनहोनी करने की क्षमता किसी में नहीं है."

अनुपम खेर का मजेदार जवाब

इस बयान के बाद अनुपम खेर ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!” समिक भट्टाचार्य का यह बयान और अनुपम खेर की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे राजनीतिक तंज और हल्के-फुल्के अंदाज का दिलचस्प मिश्रण बता रहे हैं.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट 

इस वीडियो पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, सर आप बिना बाल वालों के लिए नेशनल उदाहरण बन गए हैं. जबकि कुछ अनुपम खेर की तारीफ करते हुए लिखा, "बिना बालों के भी अपुपम सर बहुत हैंडसम दिखते हैं." जबकि एक अन्य ने लिखा, "आपने बाल्डनेस को ब्रिलियेन्स में बदल दिया है.. जिसकी अब मिसाल दी जाती है."

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Samik Bhattacharya, TMC, Mamata Banerjee, West Bengal Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com