विज्ञापन

बंटवारा 1947 में सनी देओल निभा रहे मुस्लिम किरदार, जानें प्रीति जिंटा से शबाना आजमी हैं किस किरदार में

बंटवारा 1947 के मेकर्स ने फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी कर दिए हैं, जो ताकत, मासूमियत और अटूट जज्बे को दर्शाते हैं.

बंटवारा 1947 में सनी देओल निभा रहे मुस्लिम किरदार, जानें प्रीति जिंटा से शबाना आजमी हैं किस किरदार में
‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा
NDTV

दमदार और भावनात्मक मोशन पोस्टर के बाद अब बंटवारा 1947 के मेकर्स ने फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी कर दिए हैं, जो ताकत, मासूमियत और अटूट जज्बे को दर्शाते हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म मातृभूमि के प्रति साहस और दृढ़ संकल्प की भावनाओं से जुड़ी एक कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने उन किरदारों से पर्दा उठाया है, जो उस दौर में साहस और उम्मीद के प्रतीक बनकर उभरे थे, जब उनके आसपास की दुनिया बिखर रही थी.

ये भी पढ़ें: 90 के दौर में भारत में हुए आर्थिक मंदी के बारे में एक्ट्रेस को नहीं था पता, कहा- ऐसी ही फिल्में बननी चाहिए

क्या हैं कलाकारों के रोल

फिल्म की दुनिया को और करीब से दिखाते हुए बंटवारा 1947 के कैरेक्टर पोस्टर्स सामने आए हैं. इनमें शबाना आजमी दुर्गावती देवी (माई) के रूप में, सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रूप में, प्रीति जी जिंटा हमीदा बेगम के रूप में, करण देओल जावेद मिर्जा के रूप में, अली फजल हबीब अनवर के रूप में और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के रूप में नजर आ रहे हैं. ये पोस्टर्स उन लोगों की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी हार नहीं मानी और अपने साहस और धैर्य से मिसाल कायम की.

मेकर्स द्वारा जारी किया गया किशन का पोस्टर खास तौर पर बेहद आकर्षक और प्रभावशाली नजर आता है. यह दर्शाता है कि फिल्म की ताकत केवल उसके किरदारों में ही नहीं, बल्कि उसके समर्पण और भावनात्मक आत्मा में भी निहित है. हर चेहरा अपने भावों और उपस्थिति के जरिए बहुत कुछ कहता है, जिसने इस दिलचस्प कहानी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

कब रिलीज होगी फिल्म

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बंटवारा 1947 लगभग तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी को भी चिन्हित करती है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Batwara 1947, Batwara 1947 First Look, Batwara 1947 Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com