साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली तो आप सभी को याद होगी. इस फिल्म में जितनी चर्चा बाहुबली की थी, उतनी ही उसके रक्षक कटप्पा की भी थी. बाहुबली वन देखने के बाद हर किसी के दिमाग में यही सवाल था कि आखिरी कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा. अब वही कटप्पा यानी एक्टर सत्यराज अपने नए अंदाज में जल्द पर्दे पर नजर आने वाला है. जिसको देखकर हर कोई तारीफ करते नहीं थकेगा. सत्यराज की अपकमिंग फिल्म सुपर ह्यूमन वेपन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है.
एक्शन से भरपूर सुपर ह्यूमन वेपन के ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था, और इसे जल्द ही जनता से जबरदस्त प्यार और सराहना मिली, जिससे फिल्म देखने के लिए उनका उत्साह एक नए शिखर पर पहुंच गया. फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता सत्यराज हैं, जो 'कटप्पा' के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं. बाहुबली के बाद से यह पहली बार है जब सत्यराज मीडिया से मिलने मुंबई आए हैं. शीर्षक किरदार निभाते हुए, सत्यराज फिल्म में बेहद उग्र और प्रखर दिखाई देते हैं, जो एक्शन शैली में उनकी वापसी का प्रतीक है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुपर ह्यूमन वेपन में सत्यराज के साथ वसंत रवि, तान्या होप, राजीव मेनन और राजीव पिल्लई जैसे कलाकार मुख्य भूमिका मेंह हैं. खास बात यह है कि सुपर ह्यूमन वेपन एक पैन इंडिया फिल्म है, जो पूरे भारत में रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जहां उन्होंने फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव साझा किए और फिल्म की एक झलक साझा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं