विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2018

Baaghi 2 Box Office: यंग एक्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म Baaghi 2 रिलीज हो चुकी है और यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है. जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी.

Baaghi 2 Box Office: यंग एक्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने टाइगर श्रॉफ
Baaghi 2 Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएंगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म
  • बॉक्स ऑफिस पर टाइगर की धूम
  • 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब
  • 30 मार्च को हुई थी रिलीज
नई दिल्ली: डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला की एक्शन फिल्म "बागी 2" रिलीज हो चुकी है और इस फ़िल्म की दहाड़ हर कोने-कोने में सुनाई दे रही है. अपनी रिलीज के साथ ही फ़िल्म ने सफ़लता के झंडे गाड़ दिया है. ओपनिंग डे पर 25 करोड़ की कमाई के साथ फ़िल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गयी है. इसी के साथ टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए है. इस मामले में टाइगर ने वरुण धवन, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर को पीछे छोड़ दिया है. तो वहीं पहले वीकेंड तक 73.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बागी की गूंज देश के हर कोने में गूंजी.

Baaghi टाइगर का फैन है ये Star Kid, टीवी के सामने जमकर किया डांस; देखें Video
 
बॉक्स ऑफिस के अब तक के हाईएस्ट फर्स्ट-डे कलेक्शन में "बागी 2" 14 वें पायदान पर है. बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के एक्शन की तारीफ़ अक्षय कुमार और रितिक रोशन ने भी की है. अक्षय ने टाइगर की तारीफ़ करते हुए कहा, "बॉलीवुड यह गर्व से कह सकता है कि उनके पास खुद का टोनी जा है." टोनी थाई मार्शल आर्टिस्ट, एक्टर और स्टंटमैन हैं. वहीं ऋतिक ने टाइगर को बेस्ट एक्शन हीरो का टैग दे दिया है.साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया. अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

VIDEO: 'बागी' टाइगर श्रॉफ को यह करते देख थम गईं दिशा पटानी की सांसें

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baaghi 2, Baaghi 2 Box Office Collection, Tiger Shroff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com