विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

Baaghi 2 Box Office Collection Day 7: टाइगर श्रॉफ का मैजिक बरकरार, 2018 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बनी 'बागी 2'

'बागी 2' फिल्म टाइगर श्रॉफ के लिए जैकपॉट सिद्ध हुई है. टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की एक्शन से भरपूर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Baaghi 2 Box Office Collection Day 7: टाइगर श्रॉफ का मैजिक बरकरार, 2018 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बनी 'बागी 2'
Baaghi 2: टाइगर श्रॉफ का एक्शन हुआ जबरदस्त हिट
  • अहमद खान ने डायरेक्ट की है 'बागी 2'
  • साजिद नाडियाडवाला हैं प्रोड्यूसर
  • दिशा पटानी हैं हीरोइन
नई दिल्ली: 'बागी 2' फिल्म टाइगर श्रॉफ के लिए जैकपॉट सिद्ध हुई है. टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की एक्शन से भरपूर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने सात दिन में 112.85 करोड़ रु. का कारोबार कर लिया है. इस तरह टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर 'पद्मावत' का वर्चस्व कायम है. फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 25.10 करोड़ रु., शनिवार को 20.40 करोड़ रु., रविवार को 27.60 करोड़ रु., सोमवार को 12.10 करोड़ रु., मंगलवार को 10.60 करोड़ रु, बुधवार को 9.10 करोड़ रु. और गुरुवार को 7.95 करोड़ रु. की कमाई की है.
 
Baaghi 2 के प्रोड्यूसर ने सलमान खान की वजह से उठाया ये कदम, पहुंचे जोधपुर

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिये दी है. तरण आदर्श ने यह भी बताया है कि 'बागी 2' इंटरनेशनल मार्केट में भी अच्छा बिजनेस कर रही है. उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 32.69 करोड़ रु. की कमाई की है. इस तरह टाइगर श्रॉफ की फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई है. 'बागी 2' का बजट लगभग 60 करोड़ रु. बताया जाता है.  
 
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' साल 2018 की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. इसके बाद लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की थी. इसके बाद टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म Baaghi 2 ने 6 दिन में यह कारनामा कर दिखाया है.

Video: NDTV से खास बातचीत: 'बागी' टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 



Baaghi 2 Box Office: यंग एक्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बने टाइगर श्रॉफ

'बागी 2' को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं. फिल्म में टाइगर और दिशा के अलावा मनोज वाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baaghi 2, Tiger Shroff, Baaghi 2 Box Office Collection Day 7
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com