विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर किया रिएक्ट, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब...

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ट्वीट पर रिएक्ट किया है, उन्होंने इंटरव्यू में ये बात कही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर किया रिएक्ट, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब...
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ट्वीट पर किया रिएक्ट
  • डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर आयुष्मान खुराना का आया रिएक्शन
  • एक्टर ने इंटरव्यू में कही ये बात
  • डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर किया था ट्वीट
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बॉलीवुड की समलैंगिक रोमांस-कॉम फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' पर अपनी प्रतिक्रिया दी. अब इस पर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का रिएक्शन आया है. एक्टर अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया को लेकर काफी खुश हैं. एक्टर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. उनकी प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुशी मिली है. आयुष्मान ने ट्रंप के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कहा, "मैं निश्चित रूप से आशा करता हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि यह टिप्पणी राष्ट्रपति ट्रंप का एलजीबीटीक्यू समुदाय की ओर इशारा है, वह अपने देश में एलजीबीटीक्यू अधिकारों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करेंगे."

नोरा फतेही ने अपने डांस से स्टेज पर मचाया धमाल, विदेश में भी हो गए फैन्स दीवाने... देखें Video

बता दें, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पीटर टैटचेल (Peter Tatchell) को ट्वीट को रिट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. अपने ट्वीट में पीटर ने लिखा, "समलैंगिकता को वैध करने के बाद अब नई बॉलीवुड 'गे' रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बुजुर्ग लोगों पर अपना असर डालने को तैयार है." इसके बाद उनकी पोस्ट को रिट्वीट करते हुए ट्रंप ने लिखा, "ग्रेट!"

डोनाल्ड ट्रंप का 'बाहुबली' के अवतार में Video हुआ वायरल, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने Tweet कर यूं किया रिएक्ट

वहीं, फिल्म की बात करें, तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म का लेखन और निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा एक्ट्रेस नीना गुप्ता, गजराज और जितेंद्र कुमार भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, American President, Donald Trump Reaction On Ayushmann Khurrana Film, Ayushmann Khurrana React On Donald Trump Comment, Ayushmann Khurrana, Shubh Mangal Zyada Saavdhan, Shubh Mangal Zydada Saavdhan Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com