विज्ञापन

समय रैना का लेटेस्ट वीडियो देख उनकी फैन हुई ये एक्ट्रेस, स्टैंडअप कमीडियन की यूं की तारीफ

मशहूर स्टैंडअप कमीडियन समय रैना ने लंबे ब्रेक के बाद शो 'स्टिल अलाइव' के साथ यूट्यूब पर वापसी की. इसके 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

समय रैना का लेटेस्ट वीडियो देख उनकी फैन हुई ये एक्ट्रेस, स्टैंडअप कमीडियन की यूं की तारीफ
समय रैना का लेटेस्ट वीडियो देख उनकी फैन हुई ये एक्ट्रेस

मशहूर स्टैंडअप कमीडियन समय रैना ने लंबे ब्रेक के बाद शो 'स्टिल अलाइव' के साथ यूट्यूब पर वापसी की. इसके 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इसी के साथ ही उन्होंने अपने पिता के प्रति गहरे प्यार और समर्थन की कहानी भी शेयर की. उन्होंने शो के दौरान बताया था कि जब लेटेंट विवाद में वे फंसे हुए थे और बुरी तरह से परेशान थे, तब उनके पिता ने उनका समर्थन किया.

रैना ने की फैंस से अपील

शो के दौरान समय ने सभी को समझाते हुए कहा कि लड़कों को अक्सर अपने पिता के सामने खुलने में दिक्कत होती है. वे अपने पिता से मन की बात तो दूर, खुलकर बोल नहीं पाते हैं. समय ने सभी से पिता के साथ एक भावनात्मक संबंध बनाने और इस चुप्पी को तोड़ने का आग्रह किया. उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे अपने पिता से प्यार जताएं, भले ही यह शुरू में अजीब लगे. समय ने कहा, "चुप्पी तोड़ो और अपने पिता को बताओ कि तुम उन्हें कितना प्यार करते हो."

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 का दुनियाभर में तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर रचा इतिहास, टॉप 10 में बनाई जगह

अविका गौर ने किया सपोर्ट

समय की इस भावनात्मक अपील ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है. अब लड़के अपने पिता को अपने मन की बात कहते हुए वीडियो बना रहे हैं. ये वीडियो पोस्ट करके वे समय रैना को टैग भी कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है. इस पर अभिनेत्री अविका गौर ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लड़के का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पिता को थैंक्यू कह रहा है. अविका ने समय का समर्थन करते हुए लिखा, "क्या ट्रेंड शुरू किया यार तुमने." बता दें कि 'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर ने समय के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एपिसोड 9 में भाग लिया था. इस शो के दौरान उन्होंने अपने पुराने शो 'बालिका वधू' की यादों और अपने करियर से जुड़ी बातों को साझा किया था.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indias Got Latent, Samay Raina, Samay Raina Video, Comedian Samay Raina, Avika Gor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com