विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

सुनील शेट्टी की बेटी ने गिनवाए स्टार किड होने के सबसे बड़े नुकसान

अथिया शेट्टी कहती हैं, "हमें पहली फिल्म आसानी से मिल जाती है, लेकिन हम ऐसे पेशे में हैं, जहां बिना प्रतिभा और बिना दर्शकों की सराहना के हम टिक नहीं सकते."

सुनील शेट्टी की बेटी ने गिनवाए स्टार किड होने के सबसे बड़े नुकसान
अथिया शेट्टी ने 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था.
  • स्टार किड होने के फायदे और नुकसान दोनों हैं : अथिया शेट्टी
  • हमें पहली फिल्म आसानी से मिल जाती है, लेकिन टिकना मुश्किल है: अथिया
  • आदित्य पंचोली के बेटे सूरज के साथ अथिया ने किया था फिल्म 'हीरो' से डेब्यू
नई दिल्ली: अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने स्टार किड (अभिनेता की संतान) होने का सबसे बड़ा नुकसान वंशवाद का सामना करना बताया है. 'मुबारकां' एक्ट्रेस के मुताबिक, "स्टार किड होने के फायदे और नुकसान दोनों हैं. आप देखते हैं कि मुझे फिल्म उद्योग और मीडिया से बहुत प्यार और प्रशंसा मिलती है. इसकी वजह मेरे पापा हैं." साल 2015 की फिल्म 'हीरो' से करियर की शुरुआत करनेवाली आथिया ने कहा, "लोग मेरी शुरुआत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन स्टार किड होने का सबसे बड़ा नुकसान रहा कि मुझे वंशवाद की आलोचना का सामना करना पड़ा." 
 
 

Mubarakan, Mubarakan, Mubarakan!

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on


2015 में रिलीज सलमान खान प्रोडक्शन्स की फिल्म 'हीरो' से अथिया ने डेब्यू किया था. इसी फिल्म से अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस बारे में अथिया कहती हैं, "हां, हमें पहली फिल्म आसानी से मिल जाती है, लेकिन हम ऐसे पेशे में हैं, जहां बिना प्रतिभा और बिना दर्शकों की सराहना के हम टिक नहीं सकते."

IIFA में भाई-भतीजावाद! पढ़ें करन जौहर ने वरुण से क्यों कहा 'कंगना न बोलो तो अच्छा है'

'मुबारकां' के बारे में अभिनेत्री ने कहा, "यह इस मायने में मेरी पहली फिल्म है, जिसे मैंने अपने 21वें जन्मदिन पर साइन किया. मैंने 5 नवंबर को इसके लिए हामी भरी. मेरे लिए यह डबल 'मुबारकां' है. यह एक संभावनापूर्ण अभिनेत्री के रूप में मेरी नई शुरुआत है. सफर जारी है."
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on


बता दें, अनीज बज्मी निर्देशित फिल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में है. वह फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगे. अनिल कपूर और इलियाना डिक्रूज भी इस कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे. 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज होगी. 

(इनपुट आईएएनएस से भी)

'मुबारकां' की टीम से खास बातचीत. देखें वीडियो... 


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Athiya Shetty, Mubarakan, Athiya Shetty Suniel Shetty, Suniel Shetty, Star Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com