विज्ञापन

आशा भोसले को चुकानी पड़ी 'छोटी' होने की कीमत, अगर मैं बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या नेपाली होती  

अपने संघर्ष के दिनों को याद करके सिंगर ने अपने मन के मलाल को शब्दों में जाहिर किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "अगर मैं लता मंगेशकर की बहन आशा मंगेशकर नहीं होती, मैं बांग्लादेश, पाकिस्तान या नेपाल से होती तो लोग मुझे कभी नहीं कहते, कौन ऊंचा, कौन नीचा.

आशा भोसले को चुकानी पड़ी 'छोटी' होने की कीमत, अगर मैं बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या नेपाली होती  
आशा भोसले को चुकानी पड़ी 'छोटी' होने की कीमत
नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा में संगीत को नए शिखर पर पहुंचाने का जब भी उल्लेख होगा, आशा भोसले का नाम सदैव अग्रिम पंक्ति में रहेगा. आशा भोसले और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने हिंदी फिल्म जगत को अनगिनत सदाबहार गीत दिए और भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया. सुरों के इस अटूट बंधन के इतर, दोनों बहनों के बीच की गहन आत्मीयता जगजाहिर थी. हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब स्वयं आशा भोंसले ने यह स्वीकार किया था कि यदि वे लता जी की छोटी बहन न होतीं, तो गायन के क्षेत्र में उन्हें अपनी खास पहचान बनाने में इतनी लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती.

आशा भोसले ने अपनी हमेशा लता मंगेशकर की छोटी बहन होने पर हमेशा गर्व और आदर व्यक्त किया और उन्हें अपनी 'पसंदीदा गायिका' बताया. उन्होंने कभी भी लता के साथ प्रतिद्वंद्विता की बातों को गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि हमेशा यह कहा कि "खून पानी से ज्यादा गाढ़ा होता है."

हिंदी सिनेमा में दोनों बहनों के बीच फूट डालने तक की कोशिश की गई, लेकिन दोनों बहनों के प्यार के बीच आ पाना मुश्किल था और जीवन के अंत तक दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया. हालांकि करियर की शुरुआत में आई मुश्किलों के समय उन्हें हमेशा महसूस हुआ कि वे अगर लता मंगेशकर की बहन नहीं होती तो करियर में बहुत जल्दी सफलता पा लेती.

अपने संघर्ष के दिनों को याद करके सिंगर ने अपने मन के मलाल को शब्दों में जाहिर किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "अगर मैं लता मंगेशकर की बहन आशा मंगेशकर नहीं होती, वो भी 4 साल छोटी और अगर मैं बांग्लादेश, पाकिस्तान या नेपाल से होती तो लोग मुझे कभी नहीं कहते, कौन ऊंचा, कौन नीचा. सब हमें एक जैसा बोलते, लेकिन एक घर से होने के नाते, छोटा होने के नाते मुझे हमेशा छुटपन में रखा गया. मुझे उसकी आदत भी हो गई है. हमारे देश में रीत है कि अगर कोई छोटी बहन है तो उसे छोटा करके ही रखो, और मैं उनकी छोटी बहन बनकर भी बहुत खुश हूं."

बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा इस बात से भी नाराज रहती थी कि उन्हें बोल्ड और लता मंगेशकर को हमेशा अच्छे और साफ-सुथरे गाने मिलते थे. उन्होंने इस बारे में अपनी बहन लता से भी बात की थी, लेकिन उस वक्त आरडी बर्मन ने उससे वादा किया था कि वह जो गाना गाने वाली है, वह सुपरहिट होगा. गाना था 'पिया तू अब तो आजा'. इसी वादे पर सिंगर गाना रिकॉर्ड करने के लिए तैयार हुई थी.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Asha Bhosle Net Worth And Business, Asha Bhosle News In Hindi, Asha Bhosle News LIVE, Asha Bhosle News LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com