विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

पापा शाहरुख की नहीं मम्मी गौरी खान की बात मानते हैं आर्यन, इन तीन बातों को करते हैं शिद्दत से फॉलो

आर्यन खान ने वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की. उन्होंने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में अपनी पहली वेब सीरीज से ही धाक जमा ली है.

पापा शाहरुख की नहीं मम्मी गौरी खान की बात मानते हैं आर्यन, इन तीन बातों को करते हैं शिद्दत से फॉलो
पापा शाहरुख की नहीं मम्मी गौरी खान की बात मानते हैं आर्यन
नई दिल्ली:

आर्यन खान ने वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की. उन्होंने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में अपनी पहली वेब सीरीज से ही धाक जमा ली है. एनडीटीवी ने आज इंडियन ऑफ द ईयर 2025 का आयोजन किया और आर्यन खान को बेस्ट डेब्यूटांट डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया. इस दौरान आर्यन ने कई बातें कही. उन्होंने यह अवार्ड अपनी मां गौरी खान को डेडीकेट किया. साथ ही उन्होंने मां की दी हुई सलाहों का भी जिक्र किया. एनडीटीवी के मंच पर आर्यन खान ने बताया कि उनकी मां गौरी ने उन्हें कौन सी तीन सलाह दी है. 

ये भी पढ़ें: नागिन 7 में सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह होगी नागिन ? एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी चुप्पी

क्या बोले आर्यन खान

आर्यन खान ने गौरी खान की तीन सलाह पर कहा, "मेरी मां मुझसे हमेशा तीन बातें कहती हैं कि जल्दी सोना, किसी का मजाक ना बनाना और गाली मत देना". इसके अलावा आर्यन खान ने अपनी दादी सहित वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर ढेर सारी बातें की. आपको बता दें कि इवेंट में आर्यन खान की नानी भी मौजूद रहीं जो नाती को अवार्ड मिलता देख इमोशनल हो गईं. इसके बाद आर्यन ने अपनी नानी से कहा कि अगला अवार्ड आपके लिए है.

साल की सबसे पॉपुलर सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

बात करें वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की तो आईएमडीबी ने इस वेब सीरीज को साल 2025 की सबसे पॉपुलर सीरीज का टैग दिया है. हालिया स्टार किड्स डेब्यू में आर्यन खान का डेब्यू सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. आर्यन की इस सीरीज में बॉलीवुड के तीनों खान भी नजर आए थे. इस सीरीज की कहानी को आर्यन खान ने खुद लिखा था. आर्यन का अब अगला प्रोजेक्ट क्या है, कोई नहीं जानता लेकिन खबरों की मानें तो अब वह सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाले हैं. आर्यन खान के फैंस को उनके नये धमाके का इंतजार है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aryan Khan, Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Director Aryan Khan, Actor Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com