विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

बहन बिंदू के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं अरुणा ईरानी, कभी साथ में नहीं किया काम, परिवार में रही हमेशा दूरी

बॉलीवुड में महिला के हर किरदार में बेहतरीन अदाकारी दिखाने वाली एक्ट्रेस अरुणा ईरानी 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ना सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ सिनेमा की तकरीबन सभी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने काम किया है. अरुणा ने हाल ही में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

बहन बिंदू के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं अरुणा ईरानी, कभी साथ में नहीं किया काम, परिवार में रही हमेशा दूरी
अरुणा ईरानी 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं...
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में महिला के हर किरदार में बेहतरीन अदाकारी दिखाने वाली एक्ट्रेस अरुणा ईरानी 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ना सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ सिनेमा की तकरीबन सभी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने काम किया है. अरुणा ने हाल ही में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इसमें पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही शामिल हैं. एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ पर एक ऐसा भी खुलासा किया है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है. अरुणा ने कजिन और एक्ट्रेस बिंदु संग अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि वे दोनों एक ही परिवार हैं, लेकिन कभी करीब नहीं आए. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि दिन ऐसे भी आए जब अपनों से उधार मांगना पड़ गया.

'मां ने मांगा उधार'

अरुणा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'बिंदु मेरी सौतेली मौसी की बेटी है, क्योंकि मेरे नाना की दो पत्नियां थीं, एक मेरी नानी थी और एक दूसरी थी और बिंदु नाना की दूसरी पत्नी की फैमिली की हैं, लेकिन हम कभी आपस में घुले-मिले नहीं, बिंदु के पिता नानू भाई देसाई थे, जो कि एक डायरेक्टर थे, वो हमसे बचकर चलते थे, क्योंकि मेरी मां के पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे, तो वह बिंदु की मां और ज्योति मौसी से उधार लिया करती थीं, मां नहीं चाहती थी कि हम भूखे सोए, फैमिली प्रॉब्लम की वजह से हम सभी में दूरियां रहीं. मां मुझे कभी 30 तो कभी 50 रुपये मांगने के लिए भेजती थीं, उनको पसंद नहीं था, बिंदु और मैंने आजतक साथ में काम नहीं किया'.

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

कहना गलत नहीं होगा कि अरुणा ईरानी और बिंदु दोनों ही एक्टिंग करने में पक्की हैं. बात करें अरुणा ईरानी की तो उन्होंने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस की टॉप फिल्मों में बॉबी, कारवां, बॉम्बे टू गोवा, कर्ज, जुदाई, सुहाग, राजा बाबू  और बेटा समेत कई हिट फिल्में शामिल हैं. पिछली बार एक्ट्रेस को सुनील शेट्टी, सूरज पंचोल और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म केसरी वीर (2025) में देखा गया था. फिल्म में उनका किरदार चरण जगदंबा का था.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aruna Irani, Aruna Irani And Bindu, Aruna Irani Actress, Aruna Irani All Hit Movies, Aruna Irani Bachpan Ki Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com