विज्ञापन

अरुणा ईरानी को प्यार में मिला धोखा, फिर भी उसी को बनाया जीवनसाथी, बनीं दूसरी पत्नी- सुनाई आपबीती

Aruna Irani Kuku Kohli love Story : अरुणा ईरानी ने शो में अपनी लवस्टोरी का बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि शुरू में कुकू कोहली के साथ उनकी बिल्कुल नहीं बनती थी. दोनों की लड़ाई हो जाती थी. कुकू से उनका “छत्तीस का आंकड़ा” था.

अरुणा ईरानी को प्यार में मिला धोखा, फिर भी उसी को बनाया जीवनसाथी, बनीं दूसरी पत्नी- सुनाई आपबीती
Aruna Irani Kuku Kohli love Story : अरुणा ईरानी की अनोखी प्रेम कहानी
नई दिल्ली:

Aruna Irani Kuku Kohli love Story :  अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं. उन्होंने फिल्मों में मां-बहन, बेटी, भाभी समेत हर तरह के रोल किए हैं.  उन्होंने ज्यादातर सहायक भूमिकाएं की हैं.  हिंदी समेत उन्होंने कन्नड़, मराठी और गुजराती सिनेमा में भी काम किया., बाद में उन्होंने टीवी शोज में भी काम किए.  हाल ही में वह  सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई. उन्होंने अपनी मौजूदगी से फैंस को सरप्राइज दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के कई अनछुए पहलुओं पर बात की.  साथ ही उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की.  यहां उन्होंने फिल्ममेकर कुकू कोहली के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया.  

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के एसपी चौधरी की बेटी ने मम्मी के साथ दी पोज, झील सी आंखें और खूबसूरती देख फैंस बोले- ये बनेगी दादा-दादी और पापा की तरह सुपरस्टार 

वहीं एपिसोड में होस्ट आदित्य नारायण ने खुलासा किया कि फिल्म सुहाग का लोकप्रिय गाना “गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा” उनके पिता ने गाया था और इस फिल्म का निर्देशन कुकू कोहली ने किया था, जो अरुणा ईरानी के पति हैं. इसके बाद उन्होंने अरुणा से कुकू कोहली के साथ उनके अनुभव के बारे में पूछा.  इस पर अरुणा ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “रोमांस वाला या डायरेक्टर वाला?” जब उनसे उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने को कहा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में दोनों के बीच बिल्कुल नहीं बनती थी. दोनों की लड़ाई हो जाती थी. कुकू से उनका “छत्तीस का आंकड़ा” था.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस के प्यार में पड़े क्रिकेटर सिराज, वायरल वीडियो देख फैंस बोले- फिर बनेगी बॉलीवुड- क्रिकेट की जोड़ी

ऐसे हुआ था प्यार 

उन्होंने बताया कि एक दिन शूटिंग के दौरान वह और सुरेश भट्ट, कुकू कोहली की मजाक में चर्चा कर रहे थे. तभी कुकू वहां आ पहुंचे और पूछ बैठे कि क्या बात हो रही है. सुरेश भट्ट ने मजाक में कह दिया कि अरुणा उनकी तारीफ कर रही थीं. बस, यहीं से कहानी ने नया मोड़ लिया. धीरे-धीरे कुकू का रवैया नरम हुआ और फिर अरुणा भी उनके करीब आती चली गईं. बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में कब बदल गई. उन्हें पता ही नहीं चला. 

ये भी पढ़ें: भारत में नहीं, पाकिस्तान में बनेगी धुरंधर 3, असली 'जमील जमाली' नबील गबोल ने किया ऐलान, मैं द‍िखाऊंगा असली ल्यारी

अरुणा ईरानी ने 1990 में कुकू कोहली से शादी की थी. उन्होंने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई भाषाओं में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. दोनों को इस शादी से कोई बच्चा नहीं है.  

Latest and Breaking News on NDTV

प्यार में एक्ट्रेस को मिला धोखा यहां एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब वह कुकू से मिली थीं और उनके करीब आईं, तब तक उन्होंने नहीं बताया था कि  वह शादीशुदा हैं. जब तक उन्हें पता चला कि वह शादीशुदा हैं तब तक वह उनके प्यार में पड़ चुकी थीं.  उनकी एक बेटी भी थी.  एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने रिश्ते पर बात करना पसंद नहीं करती, क्योंकि उनकी पहली पत्नी को अच्छा नहीं लगता.  लेकिन अब वह बात कर पा रही हैं,  क्योंकि कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी गुजर गईं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com