विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2020

भारत में Covid 19 के केस हुए 10 लाख के पार, तो 'रामायण' के 'राम' बोले- शाखें अगर रहीं, तो...

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) लगातार अपने पैर पसार रहा है, अब इस पर एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil Twitter) का रिएक्शन आया है.

भारत में Covid 19 के केस हुए 10 लाख के पार, तो 'रामायण' के 'राम' बोले- शाखें अगर रहीं, तो...
अरुण गोविल (Arun Govil) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अरुण गोविल का ट्वीट हुआ वायरल
  • एक्टर ने भारत में कोविड 19 के केस बढ़ने पर किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जारी कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.  बीते 24 घंटे में 34,884 नए COVID-19  मामले आए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 10,38,716 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के अब तक कुल 10,38,716 पॉजिटिव मामले आए हैं. वहीं, अब इस पर 'रामायण (Ramayan)' धारावाहिक के 'राम' यानी अरुण गोविल (Arun Govil) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अरुण गोविल का यह ट्वीट खूब वयारल हो रहा है.


एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने भारत में लगातार कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ रहे आंकड़ों को लेकर लिखा, "शाखें अगर रहीं,तो पत्ते भी आएंगे ये दिन अगर बुरे हैं, तो अच्छें भी आएंगे..." अरुण गोविल (Arun Govil Twitter) का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहै और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर समसामियक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय जनता के सामने रखते नजर आ जाते हैं.

अब अरुण गोविल (Arun Govil) का यह ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है. बता दें, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 34884 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 671 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, अब तक 653751 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट 62.93 प्रतिशत पर पहुंच गया है. देश में कोरोना के मामलों में तेजी के साथ टेस्टिंग की रफ्तार को भी बढ़ाया जा रहा है. 17 जुलाई यानी शुक्रवार को 3,61,024 सैंपलों का परीक्षण किया गया है. यह एक दिन में हुई टेस्टिंग का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है. 17 जुलाई तक कुल 1,34,33,742 नमूनों का परीक्षण किया गया है. पॉज़िटिविटी रेट यानी संक्रमित मामले निकलने की दर 9.66 प्रतिशत हो गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Govil, Arun Govil Twitter, Arun Govil Tweet Viral, Arun Govil Tweet On Coronavirus, Covid 19, Coronavirus Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com