बिग बॉस की मशहूर कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अर्शी खान अपने बयानों से आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं. इसके साथ-साथ कई बार अपने पोस्ट को लेकर वो ट्रोल भी हो जाती है. लेकिन वो ट्रोल्स को जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटतीं. एक बार फिर से ऐसा ही वाकया सामने आया है, जब अर्शी को ट्रोल करने की कोशिश की गई. अर्शी खान ने खुद एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. दरअसल, अर्शी गणपति बप्पा की पूजा करने अपने दोस्तों के घर गई थीं, लेकिन उनकी तस्वीर पर लोगों के अलग-अलग आए रिएक्शन देखकर वो दंग रह गईं और इसी संबंध में उन्होंने वीडियो पोस्ट किया है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
अर्शी खान ने वीडियो में कहा, "मैं ये ब्यूटीफुल आसामी लुक लेकर अपने दोस्तों के यहां गणेश जी की पूजा करने गई थी. मैंने सोचा कि एक अच्छी सी पिक्चर पोस्ट कर लूं आप लोगों को पसंद आएगी. मैंने घर आकर देखा तो पिक्चर पर इतनी ज्यादा गालियां बक रहे हो आप. मुस्लिम लोग इतनी गालियां दे रहे हैं. क्या मजहब मजहब लगा के रखा है. जो भी मेरे कॉमेंट सेक्शन पर हिंदू, मुसलमान कर रहा है वो दफा हो जाओ. एक भारतीय होने के नाते मुझे जो भी त्योहार मनाना है वो मैं मनाऊंगी. फिर चाहे वो ईद हो या दिवाली. मुझे इससे बहुत ज्यादा खुशी मिलती है."
अर्शी खान ने आगे कहा, "कृप्या मुझे मत सिखाइए कि मुझे क्या करना है. हां मैं मुसलमान हूं. मुझे फक्र है कि मैं मुसलमान हूं लेकिन उसके साथ मैं इंडियन भी हूं. और मैं सारे त्योहार मनाऊंगी. आप सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं. मैं ऐसे ही आगे सबको विश करकी रहूंगी." अर्शी खान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर लाखों व्यूज आने के साथ-साथ कॉमेंट्स की भरमार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं