विज्ञापन

Jeevan Bheema Yojana: मौत का नाटक, करोड़ों का बीमा और हीरा माफिया... अरशद वारसी ला रहे डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर, जानें कब होगी रिलीज?

Jeevan Bheema Yojana: अरशद वारसी आने वाली डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर "जीवन भीमा योजना" में डबल रोल में नजर आएंगे. सोमवार को इस ड्रामा का दिलचस्प टीजर जारी किया.

Jeevan Bheema Yojana: मौत का नाटक, करोड़ों का बीमा और हीरा माफिया... अरशद वारसी ला रहे डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर, जानें कब होगी रिलीज?
Jeevan Bheema Yojana: अरशद वारसी ला रहे डार्क कॉमेडी क्राइम
नई दिल्ली:

Jeevan Bheema Yojana:  अपने करियर में पहली बार एक्टर अरशद वारसी आने वाली डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर "जीवन भीमा योजना" में डबल रोल में नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने सोमवार को इस ड्रामा का दिलचस्प टीजर जारी किया. अभिषेक डोगरा (जो "डॉली की डोली" और "फ्राइडे" के लिए जाने जाते हैं) के निर्देशन में बनी "जीवन भीमा योजना" में संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा और बिजेंद्र काला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

लालच, मजबूरी और प्यार जैसे  विषयों पर आधारित

"जीवन भीमा योजना" लालच, मजबूरी और प्यार जैसे  विषयों पर आधारित है. एक ऐसे फैसले के नतीजों पर रोशनी डालती है जो ऊपर से तो एकदम सही लगता है लेकिन बाद में बुरी तरह बिगड़ जाता है. फिल्म की कहानी जीवन यानी अरशद और उनकी पत्नी योजना यानी संजीदा के इर्द गिर्द घूमती है. दोनों लगातार बढ़ते कर्ज से जूझ रहे हैं. हालांकि, उनकी किस्मत तब बदलती है जब उन्हें 'भीमा' मिलता है, जो बिल्कुल जीवन जैसा दिखता है. जीवन की मौत का नाटक करके इंश्योरेंस का पैसा पाने का जो प्लान एकदम पक्का लगता है, हालांकि उसे पता  पता चलता है कि जिस आदमी को मरा हुआ समझा जा रहा था, उसके तार एक खतरनाक डायमंड-स्मगलिंग नेटवर्क से जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai collection day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई डेविड धवन की फिल्म, जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

अपनी अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अभिषेक डोगरा ने कहा, "'जीवन भीमा योजना' आम लोगों की कहानी है जो एक असाधारण और विनाशकारी फैसला लेते हैं और फिर फिल्म के बाकी हिस्से में उसकी कीमत चुकाते हैं. इसका जॉनर डार्क कॉमेडी है, लेकिन इसका दिल बहुत मानवीय है. लालच, मजबूरी, प्यार और एक ऐसे झूठ का भयानक सिलसिला जिसे आप चाहकर भी रोक नहीं पाते. अरशद ने दोनों किरदारों को इतनी बारीकी से निभाया है कि सेट पर हम लगातार हैरान होते रहे."

यह भी पढ़ें-  रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी

स्टार बीम वेंचर्स लिमिटेड (पहले ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड) के बैनर तले अंशु मिश्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई "जीवन भीमा योजना" का प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है.  यह प्रोजेक्ट इस मॉनसून में रिलीज होने वाला है. हालांकि, अभी तक सही तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshad Warsi Instagram, Arshad Warsi News, Arshad Warsi Latest News, Arshad Warsi Latest Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com