विज्ञापन

अनाथ हुआ तो छोड़ी 10वीं में पढ़ाई, बेचा कॉस्मेटिक्स, इस एक्ट्रेस ने एक्टर बनने के लिए किया मोटिवेट, आज है मशहूर कॉमेडियन

अरशद को असली पहचान राजकुमार हिरानी की 2003 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'मुन्ना भाई MBBS' में 'सर्किट' के रोल से मिली, जो आज भी यादगार है. इसके बाद 'जॉली LLB', 'धमाल', 'इश्किया' और 'गोलमाल' सीरीज जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया.

अनाथ हुआ तो छोड़ी 10वीं में पढ़ाई, बेचा कॉस्मेटिक्स, इस एक्ट्रेस ने एक्टर बनने के लिए किया मोटिवेट, आज है मशहूर कॉमेडियन
इस एक्टर ने 10वीं में छोड़ी पढ़ाई, बेचा कॉस्मेटिक्स
नई दिल्ली:

आज बॉलीवुड के संजीदा कलाकारों में से एक, दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स के फेवरेट इस स्टार ने  किशोरावस्था में घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचा है. 2025 की इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 341 करोड़ रुपये (40 मिलियन USD) है. उनकी पॉपुलैरिटी की यह कहानी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे दृढ़ता और सही मौके पर अपनी काबिलियत दिखाना कैसे जिंदगी बदल सकती है.

गुजारा करने के लिए बेटे कॉस्मेटिक्स

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सर्किट अरशद वारसी की. 19 अप्रैल 1968 को जन्मे वारसी ने 14 साल की उम्र तक अपने माता-पिता को खो दिया था और आर्थिक तंगी के कारण उन्हें 10वीं क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी. अरशद ने एक बार बताया था, "एक संपन्न परिवार से होने के बावजूद, हम पूरी तरह से बेसहारा हो गए थे." जब उनके परिवार की सारी संपत्ति खत्म हो गई और कोई आर्थिक सहारा नहीं बचा, तो उन्होंने गुजारा करने के लिए एक फोटो लैब में काम किया और कॉस्मेटिक्स बेचे.

यह भी पढ़ें - डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका की 10 तस्वीरें, बनी देश की नई नेशनल क्रश, 5वीं फोटो देख कहेंगे- नाना राजेश खन्ना की तरह सुपरस्टार बनना तय है

ऐसे मिला बॉलीवुड में ब्रेक

डांस के अपने शौक को फॉलो करते हुए उन्होंने अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल होकर अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बाद में 'ठिकाना' और 'काश' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी भी की. 1991 में, उन्होंने इंडियन डांस कॉम्पिटिशन जीता और 1992 में लंदन वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया. 21 साल की उम्र तक, उन्होंने अपना खुद का डांस स्टूडियो 'ऑसम' शुरू कर दिया था, जहां उनकी मुलाकात मारिया गोरेटी से हुई, जो अब उनकी पत्नी.

वारसी को एक्टिंग में पहला बड़ा मौका अचानक ही मिला, जब प्रोड्यूसर जॉय ऑगस्टीन ने 1996 की फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के लिए उनसे संपर्क किया. शुरू में हिचकिचाने के बावजूद, जया बच्चन के मोटिवेट करने पर उन्होंने रोल के लिए हां कर दिया.

अरशद को असली पहचान राजकुमार हिरानी की 2003 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'मुन्ना भाई MBBS' में 'सर्किट' के रोल से मिली, जो आज भी यादगार है. इसके बाद 'जॉली LLB', 'धमाल', 'इश्किया' और 'गोलमाल' सीरीज जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया.

यह भी पढ़ें -Shah Rukh Khan Mannat: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, टेरेस से लेकर बेडरूम तक सब है लग्जरी, 300 करोड़ है कीमत

इन दिग्गजों ने की तारीफ

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बार उन्हें "अपनी पीढ़ी का सबसे बेहतरीन हरफनमौला कलाकार" कहा था, जबकि बोमन ईरानी ने उन्हें "एक स्वाभाविक और अनोखा कलाकार" बताया था.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshad Warsi Birthday, Arshad Warsi, Arshad Warsi Actor, Arshad Warsi Instagram, Arshad Warsi And Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com