विज्ञापन

NEET विवाद पर अरिजीत सिंह का फूटा गुस्सा, बोले- 'शर्म नहीं आती, भगवान समझ लिया है क्या खुद को'

NEET-UG विवाद को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है.

NEET विवाद पर अरिजीत सिंह का फूटा गुस्सा, बोले- 'शर्म नहीं आती, भगवान समझ लिया है क्या खुद को'
NEET विवाद के बीच अरिजीत सिंह ने उठाई आवाज

NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. उनका यह पोस्ट उस समय सामने आया, जब ‘चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आईं. अरिजीत का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पोस्ट में नेताओं से पूछे तीखे सवाल

अरिजीत सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “यार, अब तो स्टूडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग. आप लोगों को शर्म नहीं आती!? हेलो नेता, मंत्री!! क्या चल रहा है भाई!! अपने आपको भगवान समझ लिया है क्या?” उन्होंने आगे लिखा, “हर चीज याद रखी जाएगी. हर हर महादेव! याद रखना, परिवर्तन ही एकमात्र स्थिरता है!” उनके इस पोस्ट को छात्र आंदोलन के समर्थन और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने के तौर पर देखा जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला?

सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ हजारों छात्र ‘चलो संसद' मार्च के लिए निकले थे. प्रदर्शनकारी NEET-UG पेपर लीक मामले और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. प्रदर्शन के दौरान झड़प भी हुई. इसके बाद अरिजीत सिंह की यह सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसने इस पूरे मुद्दे को लेकर बहस को और तेज कर दिया.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन बिल्कुल ठीक हैं, तो बिग बी ने किसके लिए लिखी थी ICU और सर्जरी वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arijit Singh, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com