विज्ञापन

अमिताभ बच्चन बिल्कुल ठीक हैं, तो बिग बी ने किसके लिए लिखी थी ICU और सर्जरी वाली बात

अमिताभ बच्चन के ब्लॉग को पढ़ने के बाद खबर फैलने लगी कि बिग बी अस्पताल में थे और उनकी सेहत खराब थी. हालांकि जब बिग बी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने साफ किया कि इस पोस्ट का उनकी तबीयत से कोई लेना देना नहीं था.

अमिताभ बच्चन बिल्कुल ठीक हैं, तो बिग बी ने किसके लिए लिखी थी ICU और सर्जरी वाली बात
फैन्स को सताने लगी बिग बी सेहत की चिंता तो महानायक को देनी पड़ी सफाई
Social Media
नई दिल्ली:

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हाल में एक ब्लॉग लिखा जिसमें अस्पताल से डिस्चार्ज होने और रिकवरी के बारे में बातें लिखी थीं. इससे मार्केट में ये खबर फैल गई कि बिग बी बीमार थे, अस्पताल में भर्ती हुए और सर्जरी भी हुई. खबर वायरल होने लगी तो बिग बी को खुद सामने आकर मामले की सच्चाई पेश करनी पड़ी. बिग बी ने साफ किया कि उनके हालिया ब्लॉग पोस्ट को लोगों ने गलत तरीके से समझ लिया. उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट किसी निजी स्थिति से जुड़ी नहीं थी, बल्कि अर्जेंटीना की हार के बाद फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के उदाहरण के जरिए एक विचार समझाने का प्रयास था.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं. लोगों ने मेरी पोस्ट का गलत मतलब निकाल लिया."

उन्होंने आगे लिखा, "मैं सिर्फ अपनी बात समझाने के लिए एक उदाहरण दे रहा था. जैसे किसी बड़ी सर्जरी या आईसीयू से बाहर आने के बाद असली चुनौती तब शुरू होती है, जब मरीज घर लौटकर अपनी बदली हुई शारीरिक स्थिति का सामना करता है. उसी तरह जब कोई चैंपियन हारता है, तो सबसे कठिन समय हार नहीं, बल्कि उसके बाद खुद को संभालना और उस हार को स्वीकार करना होता है."

Latest and Breaking News on NDTV

महानायक ने कहा कि इसी बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने अर्जेंटीना की हार और लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया था, लेकिन लोगों ने यह समझ लिया कि वह अपनी ही स्थिति या किसी व्यक्तिगत हार की बात कर रहे हैं. इससे पहले मंगलवार (21 जुलाई) को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी कराने, आईसीयू में समय बिताने और घर लौटने के बाद आने वाली शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों का जिक्र किया था. वहीं, सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने लिखा था, "खेल खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी जारी है." इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई थी. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए साफ करते हुए कहा कि उनकी पोस्ट का गलत अर्थ निकाला गया.

यह भी पढ़ें: 'मैं 20 जुलाई को जंतर मंतर में था, मैंने वहां जो देखा मैं कभी नहीं भूलूंगा' एक्टर ने बताई आंखों देखी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Blog, Amitabh Bachchan Films, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com