विज्ञापन

सलमान खान की राह पर भतीजे अरहान खान, बोले- 'वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना', मम्मी मलाइका अरोड़ा ने दिया रिएक्शन

अरहान खान ने अपने वैलेंटाइन डे प्लान्स की झलक दिखाई, जिस पर मम्मी मलाइका अरोड़ा ने रिएक्शन दिया है. 

सलमान खान की राह पर भतीजे अरहान खान, बोले- 'वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना', मम्मी मलाइका अरोड़ा ने दिया रिएक्शन
सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने वैलेंटाइन डे पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलीवुड के बैचलर हैं. लेकिन लगता है कि सुपरस्टार के भतीजे अरहान खान भी अपने ताऊजी को फॉलो करने लगे हैं. यह हम नहीं बल्कि अरहान खान का वैलेंटाइन डे विश पोस्ट कह रहा है, जिसमें अरहान खान ने स्टाइलिशली सिंगल रहने का फैसला किया. उन्होंने दावा किया कि उनका इस खास दिन से कोई लेना देना नहीं है. इस पोस्ट के साथ अरहान खान ने कैप्शन में लिखा, वैलेंटाइन्स डे से मेरा क्या लेना देना. इस पर अरहान खान की मम्मी मलाइका अरोड़ा ने भी रिएक्शन दिया है. 

मलाइका अरोड़ा ने दिया अरहान खान के पोस्ट पर रिएक्शन

अरहान खान के वैलेंटाइन डे पोस्ट पर मां मलाइका अरोड़ा और पापा अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है. जबकि अरहान खान की मौसी अमृता अरोड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, लेकिन मैं तुमसे प्यार करती हूं. इसके अलावा अरहान खान ने अन्य फोटो में अपने वैलेंटाइन डे प्लान्स की झलक दिखाई, जिसमें वह वीडियो गेम और टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया शादी का अनसीन वीडियो, निक जोनस को बताया अपना फॉरएवर वैलेंटाइन 

अरहान खान का वैलेंटाइन डे प्लान

अरहान खान के पोस्ट सलमान खान का मीम भी देखने को मिला, जिसमें वैलेंटाइन वीक को सिंगल लोगों के लिए दिखाया गया है. 7 फरवरी- चेस्ट डे, 8 फरवरी- बैक डे, 9 फरवरी- बायसेप डे, 10 फरवरी- ट्रायसेप डे, 11 फरवरी- शोल्डर डे, 12 फरवरी लेग डे, 13 फरवरी एब्स डे, 14 फरवरी रेस्ट डे. 

सलमान खान की राह पर चले भतीजे अरहान खान?

बता दें, सलमान खान से जब एक बार उनके वैलेंटाइन डे के प्लान्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वैलेंटाइन्स डे से मेरा क्या लेना देना भाई? क्या मेरा ही लेना देना है वैलेंटाइन्स डे से. आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे. सेफ रहिए. वहीं इसे देखकर लगता है कि अरहान ने अपने ताऊजी की राह पर जाने का फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें- काजोल की बहन का 'वेलेंटाइन डे' पर छलका दर्द, तनीषा मुखर्जी ने पुराने प्यार को याद कर लिखा- तुम्हारे बिना...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com