2 मार्च को रिलीज होगी 'परी' और 'परमाणु'
- 2 मार्च को रिलीज होगी 'परी' और 'परमाणु'
- हॉरर से भरपूर होगी अनुष्का शर्मा की 'परी'
- पोखरण पर आधारित है जॉन अब्राहम की 'परमाणु'
नई दिल्ली:
बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में संजय लीला भंसाली की विवादित 'पद्मावत' और आर. बाल्की की 'पैडमैन' की टक्कर होते-होते बची, लेकिन अब आगामी फिल्म 'परमाणु' और 'परी' 2 मार्च को एक-साथ रिलीज होने जा रही हैं. मालूम हो कि 'परी' अनुष्का शर्मा द्वारा अभिनीत हॉरर थ्रिलर है, जबकि 'परमाणु' में जॉन अब्राहम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
साउथ अफ्रीकी मैदानों में जूझ रहे विराट कोहली, लेकिन इनके साथ इंजॉय कर रही हैं अनुष्का शर्मा
दोनों ही फिल्मों की सह-निर्माता प्रेरणा अरोड़ा हैं. उन्होंने कहा, "सच कहूं, तो मुझे पसंद नहीं कि मेरी दो फिल्में साथ में रिलीज हों, लेकिन क्या करें? 'पद्मावत' को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा उसका असर हम सभी पर पड़ा. हमें 'पद्मावत' जैसी महत्वपूर्ण फिल्म का समर्थन करना चाहिए, भले ही यह हमारे अपने व्यावसायिक हितों के लिए सही न हो. इसलिए हां, 2 मार्च शुक्रवार को मेरे बैनर क्रिएज द्वारा सह-निर्मित दो फिल्में साथ आ रही हैं."
'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' का पहला पोस्टर रिलीज, नक्शे में छिपे दिखे जॉन अब्राहम
प्रेरणा का कहना है कि उनकी दोनों फिल्में एक दूसरे से पूरी तरह अलग हैं. उन्होंने बताया कि 'परी' और 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' अलग तरह की फिल्में हैं. अगर उन्हें दर्शकों का प्यार मिलता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उनका निर्माण किसने किया.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anushka Sharma, John Abraham