विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2015

विराट एक खूबसूरत साथी हैं : अनुष्का शर्मा

विराट एक खूबसूरत साथी हैं : अनुष्का शर्मा
मुंबई: काफी समय तक इन्होंने अपनी दोस्ती का ज़िक्र मीडिया के सामने नहीं किया लेकिन पिछले कुछ वक्त से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, कैमरे के सामने भी एक दूसरे के साथ काफी सहज नज़र आ रहे हैं।

हाल ही में एक फैशन मैगेज़ीन के ब्यूटी अवार्ड्स में ये दोनों साथ नज़र आए और फ्लैशलाइट से घिरे होने के बावजूद ये एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए थे। एनडीटीवी से ख़ास बातचीत में 27 साल की अनुष्का ने अपनी लंदन की छुट्टी के बारे में ज़िक्र किया जो उन्होंने विराट के साथ बिताई थी,"छुट्टियां अच्छी बीती, काफी आराम मिला जिसकी हम दोनों को बहुत ज़रुरत थी।"


विराट की बात करते हुए अनुष्का ने कहा कि वह उनके 'गुड लुकिंग आर्म कैंडी' (खूबसूरत साथी) हैं। वैसे ये दोनों हाल ही में विम्बलडन चैंपियनशिप में भी साथ नज़र आए थे जहां अनुष्का ने सफेद और विराट ने ग्रेट सूट पहना था। इस पर अनुष्का का कहती हैं "मैं ज्यादातर सफेद, काला या ग्रे रंग पहनना पसंद करती हूं और विराट को भी। ऐसा देखकर लगता है कि हम सोच समझकर ऐसा करते हैं लेकिन हम दोनों को ही ज्यादा रंग पसंद नहीं है। वैसे भी काला,सफेद और ग्रे पहनने में क्या बुराई है।"

अनुष्का जल्द ही करण जौहर की 'ए दिल है मुश्किल' में नज़र आएंगी जिसमें उनके साथ एश्वर्या राय और रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे। इस साल अनुष्का की तीन फिल्में एक के बाद एक आई थी जिसमें एनएच10, बॉम्बे वेलवेट और दिल धड़कने दो शामिल हैं। इसके अलावा 2014 के अंत में वह आमिर खान की पीके में भी नज़र आई थी। अनुष्का कहती हैं "मुझे छुट्टी की ज़रुरत थी। एक के बाद एक चार फिल्में रिलीज़ हुई हैं, अब जाकर थोड़ा आराम मिला है। अब करण की फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूं"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
60 से 80 के दशक में पॉपुलर चाइल्ड एक्ट्रेस थी ये बच्ची, सुनील दत्त से लेकर शम्मी कपूर तक के साथ किया काम, अब पहचानना होगा मुश्किल
विराट एक खूबसूरत साथी हैं : अनुष्का शर्मा
कंगुआ के बाद इस फिल्म में बॉबी देओल की धांसू एंट्री, साउथ एक्टर की आखिरी फिल्म में होगा सुपरस्टार से मुकाबला
Next Article
कंगुआ के बाद इस फिल्म में बॉबी देओल की धांसू एंट्री, साउथ एक्टर की आखिरी फिल्म में होगा सुपरस्टार से मुकाबला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com