- अनुष्का शर्मा ने की विराट कोहली को हवा में उठाने की कोशिश
- एक्ट्रेस के वीडियो देख कलाकारों ने किये कमेंट
- अनुष्का शर्मा का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) लोगों की पसंदीदा जोड़ी में से एक है. दोनों के फोटो और वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. वह अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीतते हुए नजर आते हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस अपने पति को हवा में उठाने की कोशिश करती हैं. खास बात तो यह है कि इस काम में वह सफल भी हो जाती हैं. इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) वीडियो में विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ नजर आ रही हैं. इसी बीच वह विराट कोहली को उठाने की कोशिश करती हैं और इस काम में सफल भी हो जाती हैं. अनुष्का शर्मा के इस काम से विराट कोहली भी इंप्रेस हो जाते हैं और वह दोबारा अनुष्का को उन्हें उठाने के लिए कहते हैं. इस बीच अनुष्का, विराट से कहती हैं कि वह खुद को लिफ्ट न करें और उनकी हेल्प भी न करें. तभी अनुष्का शर्मा दोबारा विराट कोहली को उठा लेती हैं और कैमरे की तरफ देख अपने मसल्स दिखाने लगती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "क्या मैंने यह किया था."
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के इस वीडियो को लेकर फैंस और कलाकार भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. जहां दीया मिर्जा ने एक्ट्रेस के वीडियो पर हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया. तो वहीं, एक यूजर ने लिखा, "शक्तिमान अल्ट्रा प्रो मैक्स..." इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, "कपल गोल्स" तो दूसरे फैन ने लिखा, "बिल्कुल परफेक्ट..." बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में माता-पिता बने हैं. अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम दोनों ने वामिका रखा. अनुष्का और विराट अकसर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नजर आते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं