विराट और अनुष्का कई मौकों पर साथ देखे गए हैं.
- विराट और अनुष्का का एक और फोटो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
- दीवाली के स्पेशल शो में विराट कर चुके हैं अनुष्का की तारीफ
- जल्द ही एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे विराट और अनुष्का
नई दिल्ली:
क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट के आपसी कनेक्शन की एक और मिसाल है और यह दोनों जब-जब साथ नजर आते हैं सारी निगाहें इन्हीं की तरफ मुड़ जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ सोमवार को जब इंटरनेट पर इस जोड़ी की एक और साथ की फोटो वायरल होने लगी. लहंगे में सजी खूबसूरत अनुष्का और शेरवानी में विराट कोहली... नहीं, नहीं आप कुछ सोचें, उससे पहले ही हम आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार यह लुक इन दोनों के एक नए विज्ञापन का है, जिसमें यह जोड़ी साथ नजर आने वाली है. दरअसल अनुष्का और विराट एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे थे और वहीं का यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
यह भी पढ़ें: Viral Pic: विराट कोहली ने ऐसा क्या किया कि अनुष्का शर्मा दे रही हैं इतना सीरियस लुक?
यह भी पढ़ें: लहंगे में अनुष्का शर्मा और शेरवानी में विराट कोहली... यह हो क्या रहा है?
अनुष्का और विराट की ऐसी ही एक फोटो कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें भी यह दोनों ऐसे ही सजे-धजे नजर आ रहे थे. 
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने आमिर खान के सामने अनुष्का शर्मा के बारे में किया ये खुलासा 
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने पहली बार कबूला उनकी जिंदगी में कितनी खास हैं अनुष्का शर्मा
हाल ही में जी टीवी के दीवाली स्पेशल शो में शामिल हुए विराट कोहली यहां भी अनुष्का की तारीफ करने से नहीं चूके. दरअसल इस शो में विराट और आमिर खान अपने काफी सीक्रेट खोलते नजर आए. यहां जब आमिर ने विराट से पूछा कि उन्हें अनुष्का की कौनसी चीज सबसे ज्यादा पसंद है, तो विराट ने कहा कि अनुष्का की सच्चाई. वह काफी ओनेस्ट हैं और हमेशा वही रहती हैं जो हैं. इसपर आमिर ने भी अनुष्का के व्यवहार की तारीफ की. याद दिला दें कि अनुष्का और आमिर फिल्म 'पीके' में साथ काम कर चुके हैं.
VIDEO: 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' की स्क्रीनिंग में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Virat and Anushka put all the other Indian couples to shame. A successful pair pic.twitter.com/MxX82hnfCp
— Maryam (@BefourMaryam) October 16, 2017
यह भी पढ़ें: लहंगे में अनुष्का शर्मा और शेरवानी में विराट कोहली... यह हो क्या रहा है?
अनुष्का और विराट की ऐसी ही एक फोटो कुछ समय पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें भी यह दोनों ऐसे ही सजे-धजे नजर आ रहे थे.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने आमिर खान के सामने अनुष्का शर्मा के बारे में किया ये खुलासा

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने पहली बार कबूला उनकी जिंदगी में कितनी खास हैं अनुष्का शर्मा
हाल ही में जी टीवी के दीवाली स्पेशल शो में शामिल हुए विराट कोहली यहां भी अनुष्का की तारीफ करने से नहीं चूके. दरअसल इस शो में विराट और आमिर खान अपने काफी सीक्रेट खोलते नजर आए. यहां जब आमिर ने विराट से पूछा कि उन्हें अनुष्का की कौनसी चीज सबसे ज्यादा पसंद है, तो विराट ने कहा कि अनुष्का की सच्चाई. वह काफी ओनेस्ट हैं और हमेशा वही रहती हैं जो हैं. इसपर आमिर ने भी अनुष्का के व्यवहार की तारीफ की. याद दिला दें कि अनुष्का और आमिर फिल्म 'पीके' में साथ काम कर चुके हैं.
VIDEO: 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' की स्क्रीनिंग में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Virat Kohali, Virat Kohli Anushka Sharma