विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

पीएम मोदी ने की जनता से लोकल चीजें खरीदने की अपील, तो अनुराग कश्यप ने यूं कसा तंज

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकल चीजें खरीदने के लिए की अपील तो बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने यूं कसा तंज

पीएम मोदी ने की जनता से लोकल चीजें खरीदने की अपील, तो अनुराग कश्यप ने यूं कसा तंज
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर कसा तंज
  • अनुराग कश्यप का ट्वीट हुआ वायरल
  • पीएम नरेंद्र मोदी पर कसा तंज
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस बार मोदी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए देश के नागरिकों से लोकल सामान खरीदने की अपील की. अब पीएम मोदी (PM Modi) की इस अपील को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने उन पर तंज कसा है. दरअसल, अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) के दिन विदेशी चश्मा पहनने पर तंज कसा है. 

शाहरुख खान को फैन ने दी धमकी, बोले- अगर नहीं किया अगली फिल्म का ऐलान तो कर लूंगा खुदकुशी....देखें Tweet


हमेशा समसामयिक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जनता के सामने रखने वाले बॉलीवुड डायरेक्ट अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर तंज कसते हुए लिखा, "सर सूर्य ग्रहण देखने वाले चश्मे हमारे यहां भी बनते हैं." अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap Twitter) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

साउथ की इस एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन के 'घुंघरू' सॉन्ग पर किया डांस तो सुपरस्टार बोले- स्वीट...देखें Video

बता दें, 26 दिंसबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण पड़ा. इस दौरान दुनिया भर में ग्रहण को लेकर काफी उत्साह था, पीएम नरेंद्र मोदी भी साल के आखिरी ग्रहण को लेकर काफी एक्साइटिड थे. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस ग्रहण को देखने के लिए विदेशी लग्जरी ब्रैंड का चश्मा पहना था. अपने चश्मे की कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुर्खियों में आ गए थे और सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बने थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Anurag Kashyap Tweet On Modi, Anurag Kashyap Reaction On Mann Ki Baat, PM Narendra Modi, Anurag Kashyap Twitter, Anurag Kashyap Twitter Reaction On Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com