विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2019

साइना नेहवाल ने हैदराबाद एनकाउंटर का किया सपोर्ट, तो अनुपम खेर का यूं आया रिएक्शन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने तेलंगाना एनकाउंंटर का किया सपोर्ट तो हो गईं ट्रोल, अब अनुपम खेर ने यूं किया सपोर्ट

साइना नेहवाल ने हैदराबाद एनकाउंटर का किया सपोर्ट, तो अनुपम खेर का यूं आया रिएक्शन
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने साइना नेहवाल (Saina Nehwal) का किया सपोर्ट
  • साइना नेहवाल ने हैदराबाद एनकाउंटर का किया सपोर्ट
  • ट्विटर पर खिलाड़ी हो गईं ट्रोल
  • बचाव में उतरे अनुपम खेर
नई दिल्ली:

तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का शुक्रवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर (Telangana Encounter) कर दिया गया है. इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था. हैदराबाद में हुए चारों आरोपियों के एनकाउंट पर पर भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल का भी रिएक्शन आया था, उन्होंने पुलिस के इस कदम की सराहना की थी. हालांकि, साइना (Saina Nehwal) के इस रिएक्शन पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. अब प्लेयर ने उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जिसका बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी सपोर्ट किया है.

दिल्ली फायर ट्रेजडी पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने शेयर किए मृतक के आखिरी शब्द, '...बड़े होने तक बच्चों को देख लेना...'


साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, "पीड़िता द्वारा महसूस की गई डरावनी घटना की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. जब इन बलात्कारियों को गोली मार दी जाती है, जैसे भी यह घटना घटी हो, लेकिन मुझे खुशी है. मुझे इसके लिए तालियों की जरूरत नहीं है. आपकी राय बलात्कारियों या कानून के विचारों को नहीं बदल सकती. अगर पीड़िता के पास बंदूक होती तो वह भी उन्हें गोली मार देती."

दीपिका पादुकोण ने चेंज किया अपना लुक तो रणवीर सिंह बोले- मार दो मुझे...

साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के इस विचार का अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी समर्थन किया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से साइना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "बहुत अच्छे साइना नेहवाल, आपकी प्रतिक्रिया पर गर्व है. कुछ लोग आपको पीड़िता के दुखद और भयावह स्थिति पर ईमानदार और सच्ची प्रतिक्रिया देने पर दोषी महसूस करने की कोशिश करते हैं. वे निष्पक्ष निर्णय के मसीहा होने का नाटक करते हैं. उन पर ध्यान न दें, आप मेरी हीरो हैं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Twitter, Saina Nehwal, Hyderabad Encounter, Saina Nehwal Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com