एक्टर अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर हंसी मजाक करते नजर आते हैं. उनकी मां दुलारी भी यहां काफी पॉपुलर हैं. अपने परिवार के सदस्यों के साथ फुरसत के पल बिताते अक्सर अनुपम खेर को देखा जाता है. एक ताजा वीडियो में अनुपम को उनकी भांजी के साथ देखा गया. अनुपम खेर की भांजी, तन्वी बेहद सुरीली हैं जो इस वीडियो में अपनी खूबसूरत आवाज में गाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैन्स इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अनुपम खेर ने तन्वी का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में अनुपम अपनी भांजी तन्वी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी रेस्तरां में बैठे दिख रहे हैं. अनुपम तन्वी से गाने के लिए कहते हैं तो नन्ही तन्वी उनका हाथ थामे गाना गाती हैं, वे बेहद मीठा गाती हुई सुनाई देती हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुपम ने लिखा है, 'तन्वी मेरी पसंदीदा भांजी है, प्रियंका खेर की सबसे बड़ी बेटी. वह बेहद प्रतिभाशाली है और वह ऑटिस्टिक हैं. वह आसानी से हंसती है और सहजता से गाती है. वह म्यूजिक टीचर बनना चाहती है और कभी-कभी एक अभिनेता. भगवान करें दुनिया की सारी खुशियां उसे मिले'.
इस पोस्ट में अनुपम ने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं. एक तस्वीर में अनुपम की मां दुलारी खेर, उनकी बहनें और बच्चे नजर आ रहे हैं. सभी रेस्तरां के बाहर खड़े होकर पोज कर रहे हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में मासूम तन्वी पोज करती दिख रही हैं. अनुपम के इस पोस्ट को फैंस से ढेरों प्यार मिल रहा है. परिवार के साथ बिताए पलों को लेकर एक फैंस ने कमेंट कर रहा, 'आप सच में बड़े खुशनसीब हैं'. वहीं एक फैन ने तन्वी की तारीफ करते हुए लिखा, 'इतनी कम उम्र में इतनी सुरीला स्वर, अद्भुत पिच नियंत्रण और उसकी आवाज में एक बड़ी ताकत है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं