बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इस समय अपने एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आए हुए हैं. कोरोना संकट के बीच उनकी कुछ बातों ट्विटर यूजर्स को पसंद नहीं आई है और जिस वजह से वह ट्रोल हो गए हैं. अनुपम खेर ने वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के एक ट्वीट का जवाब दिया था और आखिर में लिखा था 'आएगा तो मोदी ही.' इस माहौल में इस तरह की बात ट्विटर यूजर को कतई पसंद नहीं आई.
शेखर गुप्ता ने 25 अप्रैल के अपने ट्वीट में लिखा था, 'साठ के दशक का बचपन होने की वजह से मैंने कई संकट देखे हैं, तीन युद्ध, खाद्यान्न की कमी, आपदाएं. यह विभाजन के बाद का हमारा सबसे बड़ा संकट है और सरकार को पहले कभी इस तरह एक्शन से बाहर नहीं देखा गया है. कॉल करने के लिए कोई कंट्रोल रूम नहीं, कहां और किसके पास जाएं कुछ पता नहीं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आदरणीय @ShekharGupta जी!! ये कुछ ज़्यादा ही हो गया।आपके स्टैंडर्ड से भी।करोना एक विपदा है।पूरी दुनिया के लिए।हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया।सरकार की आलोचना ज़रूरी है।उनपे तोहमत लगाइए।पर इससे जूझना हम सबकी भी ज़िम्मेदारी है।वैसे घबराइए मत।आएगा तो मोदी ही!! जय हो! https://t.co/YZPzY4sVJh
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 25, 2021
इस तरह अनुपम खेर (Anupam Kher) ने शेखर गुप्ता के ट्वीट पर उन्हें जवाब दिया और लिखा, 'आदरणीय शेखर गुप्ता जी!! ये कुछ ज़्यादा ही हो गया. आपके स्टैंडर्ड से भी. करोना एक विपदा है. पूरी दुनिया के लिए. हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया. सरकार की आलोचना ज़रूरी है. उनपे तोहमत लगाइए. पर इससे जूझना हम सबकी भी जिम्मेदारी है. वैसे घबराइए मत. आएगा तो मोदी ही!! जय हो!'
We live in the society where #AnupamKher #SonuSoodRealHero pic.twitter.com/UhCACHXY3v
— Yoogi Diesel(@Nakali_yo_gi) April 26, 2021
बस ट्विटर यूजर्स को अनुपम खेर का यह अंदाज नागवार गुजरा और वह उनके निशाने पर आ गए. #AnupamKher हैशटैग ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं