विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2019

अनुपम खेर ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर की अपील, Video पोस्ट कर बोले- भारत को बचाना...

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर किया ट्वीट, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात.

अनुपम खेर ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर की अपील, Video पोस्ट कर बोले- भारत को बचाना...
अनुपम खेर (Anupam Kher) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अनुपम खेर का ट्वीट हुआ वायरल
  • नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया ट्वीट
  • वीडियो पोस्ट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो में अनुपम खेर छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील कर रहे हैं. बता दें, देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय पंजीकृत नागरिक (NRC) को लेकर खूब विरोध हो रहा है. इस कानून का भारत के सबसे प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के छात्रों ने भी जमकर विरोध किया. इस  दौरान छात्रों और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई थी. 

रश्मि-अरहान ने सिद्धार्थ शुक्ला पर फेंकी चाय तो सिद्धार्थ ने कर दिया अरहान का बुरा हाल- देखें Video


जामिया (Jamia Milli Islamia) में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद देश के लगभग सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्र उनके सपोर्ट में उतर गए थे. देखते ही देखते ये विरोध पूरे देश में फैल गया. अब इसको लेकर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने विचार रखे हैं. इस वीडियो में एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher Twitter) छात्रों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं. इस वीडियो में एक्टर अपना गुस्सा जाहिर भी करते नजर आ रहे हैं. 

फरहान अख्तर के खिलाफ हिंदू संगठन ने दर्ज कराई शिकायत, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया था Tweet

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के सभी अद्भुत छात्रों से मेरी अपील- प्रोटेस्ट आपका अधिकार है, लेकिन भारत को बचाना आपका कर्तव्य है." अनुपम खेर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्टर अकसर सोशल मीडिया पर अपनी राय जनता के सामने रखते नजर आते हैं, इस बार भी एक्टर अनुपम खेर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Tweet On Citizenship Amendment Act, CAA, NRC, Anupam Kher Tweet Viral, Anupam Kher Video, Anupam Kher On CAA, Jamia Millia Islamia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com